posted on : जनवरी 25, 2022 5:40 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल सम्पादनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) कक्ष का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एमसीएमसी में तैनात किये गये कार्मिकों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्मिकों की शिफ्टवाइज ड्यूटी लगायें। साथ ही अलग-अलग चैनलों के प्रसारण पर निगरानी रखें तथा लोकल चैनल पर गहनता से निगरानी रखी जाये। कहा कि किसी भी मीडिया चैनल पर पैड न्यूज या विवादित वीडियोे अथवा कन्टेंट दिखाई देने पर उसकी रिकार्डिंग करना सुनिश्चित करें, ताकि अनुवीक्षण के उपरान्त उस पर आवश्यक कार्यवाही की सके। उन्होंने नोडल अधिकारी एमसीएमसी को निर्देश दिये कि एमसीएमसी सेल में तीन शिफ्ट में 24 घंटे मीडिया चैनलों पर निगरानी रखी जाय। कहा कि तीसरी अथवा रात्रि शिफ्ट में 02 से 03 कार्मिकों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाय। इस मौके पर नोडल अधिकारी एमसीएमसी विनायक श्रीवास्तव सहित एमसीएमसी में तैनात कार्मिक उपस्थित थे।



