शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को ईवीएम, माक पोल, मतदान प्रक्रिया तथा बूथ के कार्यों के बारे में दी विस्तार से जानकारी

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 3:38 पूर्वाह्न
पौड़ी : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत प्रेक्षागृह पौड़ी में पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 888 कार्मिकों में से 21 अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को ईवीएम, माक पोल, मतदान प्रक्रिया तथा बूथ के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने दायित्वों का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जाती है उसे बारीकी से समझे, जिससे मतदान प्रक्रिया के दिवस पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान प्रक्रिया से पूर्व ईवीएम मशीन की गहनता से जांच करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मतदान केंद्रों में जाते समय व आते समय ईवीएम मशीन को सुरक्षित तरीके से अपने पास रखें। उन्होंने नोडल अधिकारी को प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को संपूर्ण जानकारी देने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष होकर कराना पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी है। वहीं नगर पालिका हॉल में ईवीएम व वीवीपैट की 37 टेबल पर पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, नोडल अधिकारी मास्टर ट्रेनर दीपक रावत, मास्टर ट्रेनर संतोष सिंह व मनोज उनियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.