शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर धीराज सिंह गर्ब्याल ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2024 11:58 अपराह्न
हरिद्वार : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दलों से सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों की एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कुशलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत हों तो संबंधित ऑब्जर्वर से शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय से अनुमति लें और पहले आओ–पहले पाओ के आधार जनसभा, रैली सहित विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जुड़ने की तिथि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में निर्वाचन से जुड़े ऐसे कर्मचारी जिनका नाम लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनके द्वारा इडीसी के माध्यम से मतदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी पर आपराधिक बाद है तो उसका तीन बार समाचार पत्रों में प्रकाशन किया जाएगा, जिसमे एक एक राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र तथा एक क्षेत्रीय समाचार पत्र में प्रकाशन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भू–स्वामियों की अनुमति के बिना प्राचार–प्रसार सामग्री चस्पा न की जाए। 
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या, ईडीसी, बैलेट पेपर, मतदान कार्मिक, बूथों की संख्या,  85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता जो बूथ तक आने में असमर्थ है उनके पोस्टल बैलेट पेपर्स के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रिया, कर्मचारियों की तैनाती, खर्च की अधिकतम सीमा, सिक्योरिटी धनराशि, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा–निर्देशों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात प्रिंटिंग प्रेस के मुद्रकों, प्रकाशकों के साथ बैठक लेते हुए आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशा–निर्देशों से अवगत कराया गया। 
बैठक में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर अमित नौटियाल, मनीष कुमार, बीएसपी जिला संयोजक बामसेफ विकेश कुमार, सीपीआई (एम) जिला सचिव आरपी जखमोला, राजीव गर्ग, भारतीय राष्ट्रीय एकता दल से गजेन्द्र कुमार, सुरेश पाल आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार में 21 किलोमीटर पॉड टैक्सी परियोजना के रूट व स्टेशन स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिले तैयार करें ठोस रणनीति – सचिव धीराज गर्ब्याल
  • उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
  • सतत उपलब्धियों का पर्याय बना एम्स, दंत चिकित्सा विभाग ने दिखाया उच्च कौशल, बिना कृत्रिम जोड़ के जन्मजात चेहरे की विकृति का सफल सुधार
  • डीएम मयूर दीक्षित के प्रयासों से जेएन सिन्हा मेमोरियल उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 09 बेड़ का आपातकालीन ट्राॅमा सेंटर किया गया तैयार, आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा
  • दिव्य और भव्य कुंभ आयोजन के लिए मेला प्रशासन एवं मेला क्षेत्र के आश्रमों का साझा संकल्प, व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श
  • न्यूज़वीक द्वारा मेदांता को भारत का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल किया घोषित
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान आयोजित
  • अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.