शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2023 5:24 अपराह्न
 
टिहरी : जिला बाल कल्याण समिति की बैठक आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही पर समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि ट्वीटर एवं फेसबुक पेज बनाकर उसमें सभी जानकारियां अपडेट की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा वात्सलय योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना, स्पॉनसरशिप योजना, विवेकाधीन कोष योजना के तहत बच्चों की दी जाने वाली धनराशि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कहा कि बाल कल्याण समिति द्वारा चिन्ह्ति बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण को लेकर सजग रहे तथा इन बच्चों के बेहत्तर संरक्षण के लिए स्वैच्छिक मदद हेतु समिति अपना बैंक एकाउंट बनाकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों को बैंक एकाउंट नम्बर शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपना सहयोग प्रदान कर सकें। कहा कि विवेकाधीन कोष के तहत चिन्ह्ति 22 बच्चों की पुनः समीक्षा कर लें, इन बच्चों को मार्च, 2024 तक योजना से जोड़े रखने की बात कही गई।
कहा कि स्पॉनसरशिप योजना, विवेकाधीन कोष एवं अन्य योजना के तहत बाल कल्याण समिति को यदि हेल्थ से संबंधित प्रकरण प्राप्त होते हैं, तो उनमें सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनवा लें तथा ऐसे प्रकरण जिन पर त्वरित कार्यवाही की जानी अपेक्षित हो, उनका प्रकार देखकर आवश्यकतानुसार एकमुश्त प्रबंधित कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्पॉनसरशिप योजना के तहत चिन्ह्ति 49 बच्चों की भी समीक्षा कर लें। बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा ऐसे बच्चों के संरक्षकों के सम्मान एवं बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु बजट की मांग गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा डीपीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में चाइल्ड लाइन 1098 में रिकोर्डर न लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में डीपीओ शाहिब हुसैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति टिहरी गढ़वाल रमेश चन्द्र रतूड़ी, सदस्य बाल कल्याण समिति लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, रागिनी भट्ट, अमिता रावत, महिपाल सिंह नेगी, लेखाकार कुमुद उनियाल, बाल संरक्षण इकाई से विनीता उनियाल व सुखदेव बहुगुणा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.