मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में जिला प्रशासन कर रहा क्लस्टर आधारित बागवानी का सपना साकार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2025 11:57 अपराह्न

-निःशुल्क फल पौध योजना के तहत जनपद के छह क्लस्टर में किया जा रहा पौध रोपण

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिले में जिला प्रशासन क्लस्टर आधारित बागवानी के सपने को साकार कर रहा है। जिले में जिला प्रशासन के निर्देशन में उद्यान विभाग की ओर से क्लस्टर आधारित विकास मॉडल पर लीलियम, मशरूम, कीवी आदि की फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से काश्तकारों की आर्थिकी को मजबूती मिल रही है। ऐसे अब क्लस्टर के आधार पर विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में शीतकालीन फलपौध रोपण के तहत जनपद में विभिन्न विकासखण्डों में सेब पौधरोपण एवं उत्पादन के लिए छह क्लस्टरों का चयन कर फल पौध रोपण कार्य किया गया है।

मुख्य कृषि और उद्यान अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि जनपद के छह क्लस्टरों में पौधरोपण के साथ ही जिला योजना मद से घेरबाड़, सिंचाई टैंक का निर्माण किया गया है। साथ ही विभाग की ओर से बागवानी मिशन और राज्य सेक्टर की निःशुल्क फल पौध योजना के माध्यम से काश्तकारों को पौध उपलब्ध कराये जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में सेब पौधरोपण के अन्तर्गत 26 हेक्टेयर में फल पौध रोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत ग्राम सभा ईडा संणकोट में नवाचार के अंतर्गत ढाई हजार पौधे सेब क्लोनल रूट आधारित जिसमें जेरोमाइन गेल गाला रेड ब्लॉक आदि प्रजातियां प्रमुख रूप रोपित की गयी है। जिससे ग्राम सभा ईडा के 35 काश्तकार लाभान्वित हुए है।

 विभाग की ओर से विकासखण्ड नन्दानगर के ग्राम सभा घूनी में स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 4500 पौधों का रोपण कार्य सात हेक्टेयर प्रक्षेत्र में किया जा रहा है। जिससे ग्राम घूनी के 40 काश्तकार लाभान्वित हुए है। इसी प्रकार विकासखण्ड जोशीमठ के बडागांव क्लस्टर के अन्तर्गत आठ हेक्टेयर प्रक्षेत्र पर सेब की विभिन्न प्रजाति जिसमें गोल्डन डेलीसियस, रैड डेलीसियस, आर्गन स्पर इत्यादि फल पौध रोपण के साथ साथ क्लोनल रूट आधारित एमएम 111 की विभिन प्रजातियों का रोपण कार्य किया गया है। इस योजना से बड़ागांव क्लस्टर में 32 कृषक लाभान्वित हुए है। साथ ही विकासखंड देवाल के ग्राम सभा घेस एवं बलाण में भी स्टोन फुट और सेब रोपण का कार्य चार हेक्टेयर प्रक्षेत्र में किया गया है। इस प्रकार जनपद में 60 हेक्टेयर के अन्तर्गत शीतकालीन फल पौध का रोपण कार्य किया गया है। जिससे जनपद के दो सौ से अधिक काश्तकार लाभान्वित हुए है।

जिलाधिकारी चमोली की ओर से माह सितम्बर 2024 में कृषि, उद्यान एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त बैठक आहूत की गयी जिसमें दिए गये निर्देशों के अनुपालनार्थ क्लस्टर आधारित खेती को बढावा देने की कार्य योजना बनाई गयी। क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने एवं कार्ययोजना को आवश्यक गति प्रदान करने के दृष्टिगत मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली की ओर से इस क्लस्टरों में प्लास्टिक मल्चिंग, ड्रिप स्थापना एवं घेरबाड़ से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए गयजिसके क्रम में आवाश्यक कार्यवाही की जा रही है। आगामी माह मार्च में ओरिएंटल  लीलियम उत्पादन की जनपद में पहली बार कार्ययोजना बनाई गयी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की ओर से दिए गए निर्देश के अनुपालन में मुख्य कृषि अधिकारी की ओर से क्लस्टर आधारित खेती के अन्तर्गत गेंदा पुष्प एवं ओरिएंटल लिलियम उत्पादन के लिए कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा, 60 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता
  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.