posted on : जुलाई 18, 2022 4:28 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रुप से सम्पन्न करवाने में जुटी है। आज दिनेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना धरासू के नेतृत्व में में धरासू पुलिस के द्वारा गंगोत्री धाम से जल भरकर अपने गंतव्य की ओर पैदल जा रहे कांवडियों को जल एवं फ्रूटी वितरित की गई, धरासू बैंड़, बडेथी, चिन्यालीसौड बाजार,बड़ेथी बाजार एवं नगुण बैरियर में कड़ी धूप में कांवड़ यात्रा में ड्यूटी कर रहे जवानों को भी जल एवं फ्रूटी वितरित की गई।


