मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य महानिदेशक ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बायोमेट्रिक उपस्थिति समेत दिए विभिन्न निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2025 10:52 अपराह्न

 

देहरादून: स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने शुक्रवार को निदेशक गढवाल, कुमाऊं मण्डल एवं समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश के समस्त चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी एवं समस्त कार्मिकों को एक जनवरी से अनिवार्य आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ ही चिकित्सालयों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सालयों में प्रत्येक दिवस के अनुसार चादर बदलने एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/ प्रमुख अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने और समयबद्ध रिपोर्ट महानिदेशालय को उपलब्ध करने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि, यह प्रयास प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि, वह मरीज के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करें। किसी भी मरीज को कंप्लीट असेसमेंट करने के उपरांत ही अगर अति आवश्यक हो तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सत्यापन एवं एसओपी के अनुसार रेफर करना सुनिश्चित करें। साथ ही निदेशक गढ़वाल/ कुमाऊं मंडल को निर्देश दिए गए हैं कि, चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सकों की अवकाश अवधि में अन्य चिकित्सकों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि, आम जनमानस को असुविधा न हो।

बैठक में डॉ. शिखा जंगपांगी निदेशक, डॉ. प्रीति पंत अपर निदेशक, डॉ. आनंद शुक्ला संयुक्त निदेशक, डॉ. नरेश नपलच्याल सहायक निदेशक, डॉ. अमलेश सहायक निदेशक, डॉ. सुजाता सिंह सहायक निदेशक आदि ने प्रतिभाग किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.