रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने किया इन स्कूलों का औचक निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2024 12:02 अपराह्न

देहरादून। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान द्वारा जनपद देहरादून के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक झरना कमठान द्वारा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कक्षा-कक्षों, अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका, पी0एम0 पोषण योजना की पंजिका आदि अभिलेखों एवं छात्र-छात्राओं के सम्प्राप्ति स्तर का अवलोकन एवं पर्यवेक्षण किया गया।

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा में सभी 06 अध्यापक उपस्थित पाये गये। कुल पंजीकृत 171 बच्चों में से 129 बच्चे उपस्थित थे। महानिदेशक झरना कमठान द्वारा छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए। अधिकांश बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये। कक्षा 4 में महानिदेशक खुद भी गणित पढ़ाते हुये शिक्षिका की भूमिका में दिंखी, वहीं कक्षा 3 में उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी भाषा के टिप्स बताये। महानिदेशक द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे गये तथा उन्होंने स्वयं भी सामान्य ज्ञान सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण तथ्य बच्चों को बताये।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में भी कुल पंजीकृत 123 बच्चों में से 100 बच्चे तथा तीनों अध्यापक उपस्थित थे। महानिदेशक द्वारा विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे एवं उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन भी किया गया। अधिकांश छात्रों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये गये। महानिदेशक द्वारा ऐसे सभी प्रश्नों को स्वयं हाल करके दिखाया, जिनमें बच्चों को कठिनाई महसूस हुई।

कठिन प्रश्नों को सरलता से समझाते हुए एक शिक्षिका की भूमिका में महानिदेशक को देखकर बच्चे अत्यन्त प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। महानिदेशक द्वारा बच्चों से पूछा गया कि आगे जाकर बच्चे किस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं। बच्चों के द्वारा विविध प्रकार के उत्तर दिये गये। इसके पश्चात महानिदेशक ने बच्चों को अध्ययन के तरीकों, समय पालन तथा कैरियर निर्माण हेतु विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया।

महानिदेशक झरना कमठान द्वारा शिक्षकों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कक्षाओं में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। इस हेतु एक विशेष अभियान चलाकर घर घर सम्पर्क किया जाये एवं बच्चों के स्कूल न आने के कारणों की पहचान कर उनका निराकरण किया जाए। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें महानिदेशक के आने से अत्यन्त प्रसन्न एवं उत्साहित दिखे तथा बच्चों द्वारा महानिदेशक झरना कमठान को पुनः विद्यालय में आगमन का अनुरोध किया गया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.