शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रमुख साइबर खतरों में फिशिंग, विशिंग, और पहचान की चोरी शामिल – डीआईओ एनआईसी हेमन्त काला

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2025 2:11 पूर्वाह्न
  • साइबर खतरों से बचाव हेतु जागरूकता जागरूकता जरूरी
पौड़ी : आज के डिजिटल युग में साइबर खतरों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त काला ने नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और इनसे बचाव के लिए साइबर हाइजीन तथा जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने  बताया कि प्रमुख साइबर खतरों में फिशिंग, विशिंग, और पहचान की चोरी शामिल हैं। फिशिंग के तहत धोखेबाज विश्वसनीय संस्था बनकर आपकी निजी जानकारी चुराने का प्रयास करते हैं, जबकि विशिंग में नकली कॉल्स के माध्यम से बैंक अधिकारी बनकर जानकारी ली जाती है। पहचान की चोरी के मामलों में अपराधी आपकी निजी पहचान का दुरुपयोग कर विभिन्न आपराधिक गतिविधियाँ अंजाम देते हैं।
क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुरक्षा के लिए नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, नियमित रूप से खातों की निगरानी करें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करें और केवल सुरक्षित वेबसाइटों से ही लेन-देन करें। किसी भी परिस्थिति में कार्ड गुम होने या धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत संबंधित बैंक को सूचित करें।
डिजिटल अरेस्ट स्कैम जैसे नए साइबर अपराधों पर भी प्रकाश डालते हुए अधिकारी ने बताया कि इन मामलों में ठग झूठे आरोप लगाकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं, आरोपों की जांच करें और कभी भी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि भले ही सोशल मीडिया से जुड़ाव कई फायदे लाता है, लेकिन गोपनीयता का उल्लंघन, साइबर बुलीइंग और गलत जानकारी जैसे खतरे भी इससे जुड़े हैं। ऐसे में दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (2FA) चालू रखें, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और अनजान लिंक या संदेशों पर क्लिक न करें।
सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर सुरक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नागरिक जिला सूचना विज्ञान केंद्र, पौड़ी गढ़वाल की आधिकारिक वेबसाइट https://pauri.nic.in/notice/cyber-security-awareness-2/ पर विज़िट कर सकते हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में दुग्ध कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे 02 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध कारोबार
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गोवंश सड़क पर छोड़ा तो कार्रवाई तय, गोसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अण्थवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
  • ‘She for STEM’ कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में करियर के लिए किया प्रेरित
  • भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग
  • हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
  • विकसित भारत का संकल्प, गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • डेढ़ लाख की कीड़ा जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
  • कोटद्वार : 120 ग्राम नशे की बरामदगी के बाद फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.