गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2026 6:25 अपराह्न
  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय एवं बीएलओ कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर राज्य में गतिमान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के अंतर्गत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों एवं उनकी सुनवाई के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर कार्य की प्रगति, अनोमलीज एवं नो-मैपिंग से संबंधित मामलों तथा मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर बैठक एवं समन्वय बनाए रखें, ताकि एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सभी संबंधित पक्षों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अनोमलीज अथवा नो-मैपिंग की स्थिति सामने आने पर मतदाताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जा रहा है। मतदाता आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर अपना पक्ष रख सकते हैं। अभिलेखों के नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया, नोटिस की स्थिति, सुनवाई की प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक भ्रम अथवा असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने दावे एवं आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन एवं निर्वाचन तंत्र का सहयोग करें तथा मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में एसआईआर से संबंधित कार्य पूर्ण करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सीपीआई(एम) से अनंत आकाश, कांग्रेस से डॉ0 जसविन्दर सिंह, आम आदमी पार्टी से कमल राना एवं बहुजन समाज पार्टी से सतेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.