मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी द्वारा ली गयी थाना सतपुली में गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2021 4:55 अपराह्न
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, टेक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सीनियर सिटीजन के साथ समय-समय पर गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज 25 दिसम्बर 2021 को पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा थाना सतपुली परिसर में गणमान्य व्यक्तियों, टेक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें सभी का ध्यान निम्न बिन्दुओ पर आकर्षित किया गयाः-
  • कोविड- 19 संक्रमण की दूसरी लहर कम होने पर तीसरी लहर के दृष्टिगत कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया।
  • सभी को “Uttarakhand Traffic Eye App” की उपयोगिता के विषय में जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।
  • ऑपरेशन कामधेनु के तहत आवारा पशुओं एवं लोगों द्वारा शहरी क्षेत्रों में छोड़े गये पशुओं जिनके कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा है एवं किसी वाहन से किसी पशु के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कभी-कभी कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है। जिसमें जनपद पुलिस द्वारा पहले लोगों को अपने पशुओं का पशुपालन विभाग से रजिस्ट्रेशन करने एवं पशुओं पर टैग लगाने हेतु लोगो को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
  • उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत धार्मिक स्थलो/पर्यटक स्थलों पर लोगों को नशीले पदार्थो के इस्तेमाल न करने हेतु लोगो को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
  • वर्तमान समय मे समाज मे लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर रोकथाम हेतु प्रभावी सूचना तंत्र बनाकर नशीले पदार्थो का प्रयोग करने एवं व्यापार करने वालो की सूचना निकटतम पुलिस थाना एवं एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) मोबाईल एप्प पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के लिये प्रेरित किया गया।
  • साइबर ठगी से सम्बन्धित अपराधों की सूचना 155260 एवं मो0 न0- 8791844177, 8445154040 पर देने के लिये प्रेरित किया गया।
  • महिला संबंधित व अन्य अपराधों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर विचार विमर्श किये गए तथा उपरोक्त बिन्दुओं से सम्बन्धित सुझाव लिए गए जिन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष सतपुली को बताया गया। किसी भी शिकायत के सम्बन्ध में आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर कॉल करने के लिये प्रेरित किया गया।
  • मकान मालिक जिनके द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नही कराया गया है वह अपने किरायेदारों का सत्यापन निकटतम पुलिस थाना अथवा Uttarakhand Police के DevBhumi Uttarakhand Police Mobile App पर ऑनलाइन करने हेतु प्रेरित किया गया।
  • अगर आपके आस-पास मौहल्ले में कोई व्यक्ति (फल, ठेली, सब्जी, कबाड़ बिनने वाले) अगर आपको दिखते है तो आप उनसे सत्यापन के सम्बन्ध में पूछ सकते हैं यदि संदिग्ध लगे तो आप नजदीकी थाना या आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
  • पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी द्वारा थानाध्यक्ष सतपुली को थाना परिसर की साफ सफाई रखने, टूटफूट की मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी द्वारा थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट कान्सटेवल को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.