रविवार, फ़रवरी 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामोत्थान रीप परियोजना से पशु सखियाँ डिजिटल रूप से सशक्त, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने वितरित किए मोबाइल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2026 2:46 अपराह्न
  • मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने पशुपालन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए पशु सखियों को किया तकनीकी रूप से सक्षम
  • निराश्रित एवं आक्रामक पशुओं की पहचान व प्रबंधन हेतु पशु सखियों को निर्देश – सीडीओ टिहरी
  • मोबाइल आधारित निगरानी एवं रिपोर्टिंग से पशुपालकों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत पशु सखी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत पशुपालन सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं पशु सखियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामोत्थान रीप परियोजना द्वारा क्रय किए गए मोबाइल फोन, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल द्वारा ‘पशु सखियों’ को वितरित किए गए। यह पहल पशु सखियों की कार्यक्षमता बढ़ाने एवं पशुपालकों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने ‘पशु सखी’ की भूमिका, पशुपालकों तक सेवाओं की प्रभावी पहुँच तथा मोबाइल फोन के माध्यम से डेटा संधारण, निगरानी एवं रिपोर्टिंग से होने वाले सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला। साथ ही, निर्देशित भी किया कि निराश्रित एवं बेसहारा पशु, जो प्लास्टिक एवं अन्य हानिकारक अपशिष्ट का उपभोग करते पाए जाते हैं, उनकी समय पर पहचान कर संबंधित सूचना तत्काल पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक उपचार एवं संरक्षणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, असहाय एवं आक्रामक पशुओं की सूचना भी पशुपालन विभाग को तत्काल को दी जाए जिससे की असहाय एवं आक्रामक पशुओं हेतु समुचित प्रबंधन किया जा सके।

‘पशु सखी’ क्या है-

पशु सखी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुडी ग्रामीण महिला होती है, जिन्हें पशुपालन संबंधी बुनियादी तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। यह महिलाएं अपने गाँव क्लस्टर में पशुपालकों को प्राथमिक सेवाएँ और सलाह प्रदान करती है। पशु सखी पहल ग्रामीण पशुपालन क्षेत्र में सेवा उपलब्धता बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण और आय वृद्धि का एक प्रभावी मॉडल है। यह व्यवस्था पशुपालकों और पशुपालन विभाग के बीच स्थानीय स्तर पर मजबूत कड़ी का कार्य करती है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मो असलम, रीप डीपीएम ब्रह्मकान्त भट्ट, समस्त असिस्टेंट मैनेजर, यंग प्रोफेशनल एवं पशु सखियाँ उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी की योजनाओं से बदली तकदीर, अतोला देवी बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल, नर्सरी से लाखों की आय
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने टिहरी, पौड़ी व देहरादून क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • ग्रामोत्थान रीप परियोजना से पशु सखियाँ डिजिटल रूप से सशक्त, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने वितरित किए मोबाइल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में FNHW पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ी महापंचायत, परेड ग्राउंड पर उमड़ा जनसैलाब
  • भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत
  • निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट’ की ओर एमडीडीए, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए बड़े फैसले
  • नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • भूमि धोखाधड़ी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.