सोमवार, मार्च 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दीदी कैफे बना महिला स्वरोजगार का सफल मॉडल, पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू की महक से पहुंच रहे लोग

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2026 11:48 अपराह्न
  • पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू से महक रहा दीदी कैफे, बाहर से भी पहुंच रहे लोग
  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, दीदी कैफे ने बनायी एक अलग पहचान

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से प्रदेश में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। पौड़ी जिले के विकासखंड पौड़ी मुख्यालय में संचालित दीदी कैफे ने अल्प समय में अपनी अलग पहचान बना ली है।

15 अगस्त 2023 को शुरू हुए इस कैफे में जहां स्थानीय समूह की महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं, वहीं पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देकर यह कैफे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। कैफे का संचालन समूह की 4 महिलाएं तथा 2 पुरुष रसोइये कर रहे हैं। कैफे में आने वाले लोगों को पारंपरिक पहाड़ी स्वाद परोसा जा रहा है। यहां पहाड़ी दाल, चौंसा, लाल चावल का भात, कंडाली की सब्जी, मंडुवे की रोटी सहित कई स्थानीय व्यंजन तैयार किए जाते हैं। खास बात यह है कि पहाड़ी भोजन के साथ-साथ मंडुवे के मोमो भी लोगों की पसंद बन चुके हैं, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

गौरतलब है कि दीदी कैफे के भवन का मरम्मत कार्य जिला योजना के माध्यम से कराया गया था। वहीं हिमोत्थान समिति देहरादून (टाटा ट्रस्ट) के सहयोग से कैफे को बर्तन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी हैं। इससे कैफे की सुविधाएं बेहतर हुई हैं और संचालन को मजबूती मिली है। कैफे से प्रतिदिन औसतन 3500 से 4 हजार रुपये की कमाई हो रही है। वहीं महीने में इसका टर्नओवर 1 लाख से 1.20 लाख रुपये तक पहुंच रहा है। वार्षिक टर्नओवर लगभग 12 से 13 लाख रुपये है, जिसमें से वार्षिक की करीब 4.50 से 5 लाख रुपये तक की शुद्ध बचत हो रही है। कैफे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक और आगंतुक भी पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंच रहे हैं। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को नियमित रोजगार मिल रहा है और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि दीदी कैफे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सफल मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पहाड़ी व्यंजनों को बाजार से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ायी जा रही है। दीदी कैफे के माध्यम से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और यह पहल अन्य समूहों के लिए भी प्रेरणादायक है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ भव्य समापन, आईआईटी रुड़की ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर “रनिंग ट्राफी” जीती
  • लक्सर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किया फोन
  • कोटद्वार में होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, क्षेत्रवासियों संग साझा की रंगोत्सव की खुशियां
  • मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
  • होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • टिहरी लेक फेस्टिवल – होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • दीदी कैफे बना महिला स्वरोजगार का सफल मॉडल, पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू की महक से पहुंच रहे लोग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.