posted on : मार्च 21, 2024 3:24 अपराह्न
रूडकी : धर्म जागरण द्वारा होली मिलन कार्यक्रम कियाl राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की के गंगा कुंज कार्यालय में ललित शर्मा धर्म जागरण समन्वय संरक्षक की अध्यक्षता में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जय राम श्री राम जय जय राम का जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया राजेंद्र द्वारा गण गीत “स्वयं अब जाग कर हमको, जगाना देश है अपनाl हमारे देश की माटी, हमें प्राणों से प्यारी है l l यही कि अन्न, जलवायु परम श्रद्धा हमारी हैl
मुख्य वक्ता ऋतुराज धर्म जागरण प्रांत प्रमुख द्वारा अपने बौद्धिक में कहा कि हिंदुओं को जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का चिंतन करना चाहिएl भारतीय संस्कृति मैं कुटुंब व्यवस्था विश्व की सर्वश्रेष्ठ धरोहर है परिवार व्यवस्था खत्म होती जा रही है पलायन भी एक कारण है बच्चे और बूढ़ो को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा मनभेद एवं मतभेद भूलकर अपने संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहेl
उन्होंने पंडित जगन्नाथ मिश्रा के शास्त्रार्थ एवं प्रेरक कहानी द्वारा धर्म और संस्कृति की सीख देते हुए संघ संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेड गेंवार के आदर्श को रखते हुए कहा कि हमें देश के लिए जीना है इस अवसर पर रामायण और महाभारत के पात्रों एवं महापुरुषों पर अंताक्षरी की गई सभी ने आपस में फूलों की होली खेली इस अवसर पर किसलए कुमार प्रांत धर्म जागरण समन्वयक, अनुज कुमार सह प्रांत कार्यवाह, पदम गिरी एडवोकेट विभाग संयोजक, सुधांशु जिला संयोजक, राजीव कपिल नगर संयोजक मोनिका जिला संयोजक, राजेंद्र सहजिला संयोजक, संदीप एडवोकेट, रुद्र प्रताप, अखंड प्रताप, अभय प्रताप, सुधा यादव, नितिन चौहान, शालू, आद्य, निमित, भानु, भावी, कुसुम लता, शिवा, विपुल, श्रेष्ठ, कपिल, अनन्या, राकेश, आदित्य, मोनिका, बादल, संदीप, प्रतीक मुख्य रूप से उपस्थित रहकर सह भोज कियाl l




