गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धराली आपदा : बड़े पैमाने पर राहत-बचाव के लिए अधिकारियों की तैनाती, अब तक जारी हुए ये आदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2025 11:56 अपराह्न

देहरादून/उत्तरकाशी :  उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने और भीषण बाढ़ के बाद राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। आपदा की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की तत्काल तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

राज्य सरकार ने बचाव कार्यों के समन्वय के लिए तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों अभिषेक रोहेला, मेहरबान सिंह बिष्ट और गौरव कुमार को तुरंत उत्तरकाशी भेजा है। ये अधिकारी आयुक्त गढ़वाल एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के साथ मिलकर राहत कार्यों का निर्देशन करेंगे।

पुलिस बल की बड़ी तैनाती

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेश पर दो IG, तीन SP, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी के साथ-साथ 40वीं वाहिनी PAC की ‘E’ कंपनी और IRB द्वितीय, देहरादून की ‘C’ कंपनी को उत्तरकाशी रवाना किया गया है।

देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी से कुल 160 पुलिस कर्मियों (6 इंस्पेक्टर, 54 SI/ASI और 100 हेड कांस्टेबल/कॉन्स्टेबल) को आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर भेजा गया है। सभी को 24×7 राहत और बचाव में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन की विशेष ड्यूटी

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी ने 6 से 14 अगस्त तक राहत कैंपों और कंट्रोल रूम संचालन के लिए अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा जेसीबी, पोकलैंड और लोडर मशीनें प्रभावित क्षेत्र में भेजने के आदेश दिए गए हैं।

6 अगस्त को सुबह 5 बजे से दो नोडल अधिकारियों—राजकिशोर (कमांडर, बीओआरटीईओपीएन, तहला) और हरीश पंत (अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग) को मौके पर तैनात किया जाएगा।

समन्वय और सतत निगरानी

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी राहत कार्यों की निगरानी करेंगे। सभी बलों को हल्के वाहन, संचार उपकरण, आवश्यक रसद और टेंट सहित पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा, “यह आपदा बेहद दुखद है। पुलिस और प्रशासन पूरी क्षमता, संसाधनों और संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
  • शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान
  • कृष्णा नगर में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, विधायक वीरेंद्र जाति ने किया उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.