शुक्रवार, जुलाई 18, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार तेज, विजिलेंस को मिली खुली छूट से बढ़ी कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 5:10 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का जीरो टॉलरेंस अभियान अब ज़मीन पर असर दिखा रहा है। विजिलेंस को पूरी छूट मिलने के बाद से राज्य में न केवल भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी तेज़ हुई है, बल्कि अदालतों से सजा दिलाने की दर भी लगातार बढ़ रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में जहां मात्र सात गिरफ्तारी हुई थीं, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 38 तक पहुंच गया है। बीते साढ़े चार वर्षों में विजिलेंस ने कुल 82 ट्रैप केस में 94 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 13 राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं। यही नहीं, इन मामलों में 71 प्रतिशत आरोपियों को सजा दिलाने में भी सतर्कता विभाग सफल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए विजिलेंस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। हमारा लक्ष्य है कि न सिर्फ भ्रष्टाचारियों की पहचान हो, बल्कि उन्हें अदालत से सजा भी मिले।” सरकार का यह रुख साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है और आने वाले समय में यह अभियान और तेज़ हो सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने सत्ता संभालते ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि जब तक आरोपियों पर अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक उन्हें किसी भी महत्वपूर्ण दायित्व से दूर रखा जाए। साथ ही ट्रैप मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया को तेज़ करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया गया है।

वर्षवार विजिलेंस कार्रवाई पर एक नजर

वर्ष गिरफ्तारी निर्णय सजा
2021 07 02 02
2022 15 03 01
2023 20 18 16
2024 38 13 07
2025 (15 जुलाई तक) 14 03 02

इन बड़े मामलों ने बटोरी सुर्खियां

  • लोक निर्माण विभाग, नैनीताल: सहायक अभियंता को ठेकेदार से ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

  • यूपीसीएल, देहरादून: हरबर्टपुर के जेई को ₹15,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

  • एलआईयू, रामनगर: उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

  • रोडवेज, काशीपुर: एजीएम को ₹90,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

  • खंड शिक्षा अधिकारी, खानपुर: ₹10,000 घूस लेते गिरफ्तार।

  • जीएसटी विभाग, देहरादून: सहायक आयुक्त को ₹75,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

  • जिला आबकारी अधिकारी, रुद्रपुर: शराब कारोबारी से 10 लाख के माल पर 10% रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड पुलिस बनी कांवड़ियों की सारथी, SI यूनुस ने बिगड़ी कांवड़ यात्रा को संभाला, हुए “मैन ऑफ द डे” सम्मानित
  • ऑपरेशन कालनेमी : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- सावधानी बरतने की जरूरत
  • शैडो एरिया में नेटवर्क सैचुरेशन के लिए तेजी से किए जाए काम, टेलिकॉम कंपनियां अनिवार्य रूप से करें लीज एंड लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन, मोबाइल टॉवर स्थापित करने के बाद कंपनियों को देना होगा स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी सर्टीफिकेट
  • देहरादून : गुण्डा एक्ट के तहत 05 शातिर अपराधी किए जिलाबदर
  • कलेक्ट्रेट आने वाले याचियों से मुलाकात में जिलाधिकारी को गई थी बैठक के लिए 15 मिनट की देरी; तो क्षमा याची बने डीएम सविन बंसल, सेनानियों के उत्तराधिकारियों से की क्षमा याचना
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफतार
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में धोए कांवड़ियों पैर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
  • उत्तर प्रदेश में केदारनाथ प्रतिरूप मंदिर निर्माण पर तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश, अखिलेश यादव के बाहर घर धरने की चेतावनी
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार तेज, विजिलेंस को मिली खुली छूट से बढ़ी कार्रवाई
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर चलाता था घोड़े, IIT (JAM) मद्रास में मिलेगा एडमिशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.