बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का पुलिस लाइन देहरादून में समापन, डीजीपी दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 8:34 अपराह्न
  • DGP ने डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध और जनसंवाद पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों से की अनुशासन व संवेदनशीलता की अपील
  • प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों, बसंतोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा हरिद्वार में गंगनहर में डूब रही युवती को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
देहरादून : जनपद देहरादून में चल रहे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का आज 12 मार्च 2025 को पुलिस लाइन देहरादून में विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की गई। समापन समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा मुख्य आरक्षी को पुलिस सिस्टम की बेहद अहम कड़ी बताया तथा पदोन्नति प्रशिक्षण प्राप्त किये पुलिस कर्मियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में भी अपने अनुभवों के आधार पर इसी प्रकार अनुशासन तथा पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
डीजीपी दीपम सेठ द्वारा अवगत कराया कि बदलते समय के साथ साइबर क्राइम के रूप में पुलिस के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिये डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम तथा आधुनिक जांच तकनीकों में स्वंय को अपडेट रखना नितान्त आवश्यक है।  साथ ही पुलिस के प्रति समाज के दृष्टिकोण को सहयोगात्मक तथा सकारात्मक बनाने के लिये प्रत्येक पुलिसकर्मी की जनता के प्रति संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों से सीधा सवांद करते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा उनसे प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं तथा प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने से सम्बन्धित उनके सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों का फीड बैक प्राप्त कर प्रशिक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के उनके सुझावों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। अंत में डीजीपी दीपम सेठ द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों के लिये एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में सामने आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा पदोन्नति प्रशिक्षण में अन्त: तथा बाहय विषयों में प्रथम स्थान तथा सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार के रूडकी क्षेत्रान्तर्गत सोनाली पार्क के पास एक महिला द्वारा गगंनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना में गस्त डयूटी में नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उक्त महिला को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की घटना में शामिल अपर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा व हेड कांस्टेबल कृपा राम चौहान को प्रशस्ति पत्र व 10000 हज़ार रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। 

पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिस कर्मी

  1. हेड कांस्टेबल ना.पु. दिनेश प्रसाद पालीवाल- सर्वांग सर्वोत्तम
  2. हेड कांस्टेबल ना.पु. सूर्य प्रताप सिंह रमोला: अन्त: विषयों में प्रथम
  3. हेड कांस्टेबल ना.पु. हिमांशु भट्ट: बाहय विषयों में प्रथम

बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी

  1.  जितेंद्र जोशी, निरीक्षक यातायात देहरादून
  2. ललित कुमार, उपनिरीक्षक यातायात देहरादून
  3. शुभम कुमार, उपनिरीक्षक यातायात देहरादून
  4. दीवान सिंह गोसाई, उपनिरीक्षक सीपीयू
  5. उपनिरीक्षक खगोती गुनियाल
  6. उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
  7. उपनिरीक्षक मोहन सिंह नेगी
  8. अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार, यातायात देहरादून
  9. अपर उपनिरीक्षक विजय प्रताप
  10. अपर उपनिरीक्षक राजकुमार
  11. अपर उपनिरीक्षक सुखदेव पुलिस दूरसंचार
  12. मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह सीपीयू देहरादून
  13. हेड कांस्टेबल महेश कुमार पुलिस दूरसंचार
  14. आरक्षी मुकेश फर्स्वाण, यातायात देहरादून
  15. आरक्षी देवकुश,  यातायात
  16. आरक्षी सूरज,  यातायात
  17. आरक्षी सोम सिंह, यातायात
  18. कांस्टेबल प्रदीप
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.