posted on : मार्च 6, 2023 8:05 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा रविवार 05 मार्च 2023 को देहरादून में हुई वृद्धा की हत्या की गम्भीर घटना का अनावरण 07 दिवस के भीतर करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून को निर्देशित किया है। साथ ही उक्त अवधि के भीतर अनावरण न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।


