सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश, सर्किल व थानों में तैनात इन पुलिस अधिकारियों पर पद से हटाने सहित हो कठोर कार्यवाही

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2022 11:12 अपराह्न

देहरादून : अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने दोनो परिक्षेत्रों के पुलिस उपमहानिरीक्षकों (DIG) को अपने सर्किल और थानों में अपराध एवं कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने एवं पद से हटाने के दिशा-निर्देश दिये। साथ ही अपने थाना एवं सर्किल क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में डीजीपी ने अपराधिक घटना पर चौकी इंचार्ज और ऊपर के समस्त अधिकारियों की सक्रियता एवं उनके द्वारा की गई कार्यवाही का पर्यवेक्षण कर आवश्यकता अनुसार सुधार लाने को कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की मासिक समीक्षा रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने हेतु भी निर्देशित किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने विशेष तौर पर जनपद प्रभारियों को हेट स्पिच एवं मॉबलिंचिंग एवं अरुनेश कुमार केस में उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के निर्देशों का अक्षरंशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त जनपद प्रभारियों को महिला एवं अन्य गंभीर अपराधों हेतु निर्धारित एसओपी के पालन करने के निर्देश दिए। गंभीर एवं जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गंभीर अपराधों हेतु निर्धारित अपडेटेड एसओपी को पुलिस बल में जारी करने के भी आदेश भी दिए। कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत लगाये गये सीसीटीवी कैमरा को सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी0 गुरूगेशन; पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, ए.पी. अंशुमान; पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था रेणुका देवी; पुलिस उप महानिरीक्षक करण सिंह नग्नयाल सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र
  • कपाट बंद होते ही शीतकालीन प्रवास पर निकले बाबा रुद्रनाथ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.