शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मां कालिंका देवी की 34 साल निकलेगी देवरा यात्रा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2025 11:39 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के भरकी गांव की मां कालिंका देवी की देवरा यात्रा 34 साल बाद भ्रमण पर निकलने जा रही है।

गुरूवार को कालिंका मंदिर  गर्भगृह से मॉ कालिंका व मायाधार मंन्दिर से मायाधार देवी को पंचायत चौक  में लाया गया। विधि विधान के साथ देव डोली की  पूजा अर्चना की गई। इस दौरान तमाम देवी भक्तों ने देवरा यात्रा के कुशल संपादन की मनौती मांगी। 9 माह तक चलने वाली देवरा यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न देवी देवताओं के निशान भी शामिल होंगे। उर्गम घाटी के भरकी गांव में कालिंका देवी की  देवरा यात्रा को लेकर ग्रामीण बीते दिनों से  तैयारियों में जूटे थे। भूमियाल के पश्वा लक्ष्मण नेगी ने बताया कि कालिंका देवी देवरा यात्रा में भूमियाल देवता की छड़ी, कटार व दाणी देवी की कटार भी शामिल होंगे। बताया कि बुधवार को डुमक गांव के कौल घोडिया, पल्ला से मां नंदा देवी व थैंग गांव से जाख देवता के प्रतिनिधि भरकी गांव पहुंचे। अब नौ माह तक देवरा यात्रा अपने पहले पड़ाव की यात्रा में उर्गम घाटी के साथ चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलो और जोशीमठ ब्लॉक तथा  अनुसूया माता से मिलने जाएगी। इस दौरान विभिन्न गांवों के भ्रमण के अवसर पर ध्याणियों को आशीर्वाद भी देगी।

इस धार्मिक कार्यक्रम मे रथ यात्रा देवरा समिति के अध्यक्ष हर्षबर्धन फस्वाण, घंटाकर्ण-भूमियाल देवता के पश्वा लक्ष्मण सिंह नेगी, डुमक बजीर देवता के पश्वा, कलगोठ के कोंधुड़या जाख देवता के पश्वा व उर्गम घंटाकर्ण के पश्वा सहित अन्य देवी देवताओं के पश्वा मौजूद रहे।

क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि को लेकर देवरा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, सूर्या प्रकाश पुरोहित, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख  हरीश परमार, मेला कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नन्दा सिंह नेगी , उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिह रावत व देवेंद्र सिंह सहित कई श्रदालु शामिल थे। माँ कालिंका रथ यात्रा भ्रमण कार्यक्रम मे कुल पुरोहितगण पंडित मोहन प्रसाद शास्त्री, मनोहर प्रसाद सेमवाल, भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, विष्णु प्रसाद सेमवाल व विजय प्रसाद सेमवाल शामिल रहेंगे। रथ यात्रा भ्रमण के पुजारी गुडबीर सिंह चौहान हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी
  • चारधाम यात्रा 2026 : गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, ‘पंचगव्य’ से पहचान और घर वापसी…!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.