posted on : सितम्बर 2, 2022 7:51 अपराह्न
देवप्रयाग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में 01 सितम्बर 2022 को ग्राम प्रधान अमित कोहली पुत्र हिता सिंह, निवासी ग्राम लीही थाना देवप्रयाग, जनपद पौडी गढवाल ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि उनकी ग्राम सभा का एक लड़का नमन सिंह उर्फ जमन सिंह पुत्र कल्याण सिंह, निवासी ग्राम पोखरी, पोस्ट कुंडी, थाना देवप्रयाग,पौडी गढवाल उम्र-19 वर्ष जो 31 अगस्त 2022 को घर से बिना बताए कही चले गया है, जो नशे का भी आदी है। जिस सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील पंवार मय पुलिस कर्मियों के उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु सम्बन्धित स्थानों को रवाना हुये। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर दिनांक 01 सितम्बर 2022 को गुमशुदा बालक नमन सिंह को चार धाम यात्रा पुराना पैदल मार्ग देवप्रयाग के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष सुनील पंवार
- मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार
- आरक्षी रामपाल सिंह
- आरक्षी बृजपाल
- पीआरडी बसंत
- पीआरडी विनोद कुमार



