गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्षेत्र का विकास करना व स्थानीय निवासियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 9, 2021 11:58 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैंण मुख्यालय में राठ विकास अभिकरण द्वारा आयोजित स्वरोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। उन्होंने क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों एवं युवाओं को सम्मानित किया। जबकि 30 बालिकाओं को गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत 51-51 हजार के चेक तथा करीब 350 काश्तकारों को कृषि उपकरण, बकरी, मुर्गी आदि वितरण किया।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना व स्थानीय निवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उसके उपरांत सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण के निर्माणाधीन परिसर का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आयोजित स्वरोजगार मेले में बेरोजगार युवकों व ग्रामीणों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार संकल्पित है। कहा कि ब्लॉक स्तर पर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी होते रहेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वरोजगार मेले में स्थानीय कृषकों व बेरोजगार युवकों को 10 गाय, 30 परिवारों को बकरियां, 02 परिवारों को मुर्गियां, पोली हाउस तथा कृषि यंत्र वितरित किये। आयोजित स्वरोजगार मेले में लगभग 350 स्थानीय कृषक व बेरोजगार युवक लाभान्वित हुए। साथ ही मंत्री ने 30 कृषको को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किसान सम्मान प्रशस्ति देकर समान्नित किया। आयोजित मेले में पशु मेले का आयोजन भी किया गया। जिसमे किसानों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से भी समान्नित किया गया।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 30 बालिकाओं को गौरा कन्या धन योजना के तहत 51-51 हजार के चेक वितरित किए। साथ ही कृषि विभाग द्वारा उन्नत किसान के तहत 25 लोगों को प्रोत्साहन तथा बाल विकास विभाग द्वारा किशोरी कन्या योजना किट वितरण किए गए। इस अवसर पर डीसीबी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, थलीसैंण ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री आनंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.