बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवभूमि उत्तराखंड के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति………

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2023 3:06 अपराह्न

 

पौड़ी : पौड़ी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए समाधान निकालने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अब शहर को बाइपास करने की तैयारी कर ली गई है। लेकिन, सवाल यह है कि इस सुरंग से कहीं जमीन ना किसकने लगे। जिन जगहों पर सुरगें बनी हैं, उन जगहों पर भू-धंसाव रिपोर्ट किया गया है। ऐसे में सुरंग निर्माण से पहले सभी तरह के खतरों का आंकलन किया जाना भी जरूरी है।

पौड़ी से पहले प्रेमनगर से एक चार किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी, शहर से आगे घोड़ीखाल में पार होगी। करीब 800 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब परियोजना की डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। पौड़ी के प्रेमनगर से लेकर घोड़ीखाल तक करीब 18 किमी क्षेत्र में घनी आबादी, संकरा बाजार और विकट भौगोलिक परिस्थितियां हैं।

यहां पहले सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं पर विचार किया गया, लेकिन इसकी जद में तमाम आवास, दुकान, बस अड्डा, लक्ष्मी नारायण मंदिर का मुख्य गेट और कई हेरिटेज बिल्डिंग के साथ करीब 500 प्रतिष्ठान आ रहे थे। इसके बाद लोनिवि एनएच डिवीजन ने शासन के माध्यम से प्रेमनगर के पास गडोलिया से लेकर घोड़ीखाल तक सुरंग बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था।

सुरंग एनएच 534 (एनएच 119 पुराना) पर बनाई जाएगी, जो श्रीनगर से प्रेमनगर, पौड़ी, बुआखाल, घोड़ीखाल, ज्वालपा देवी, सतपुली, कोटद्वार, नजीबाबाद होते हुए मेरठ पहुंचती है। इस मार्ग को चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। सुरंग के बन जाने से घंटों की दूरी कुछ मिनटों में पूरी हो पाएगी। सुरंग बन जाने से श्रीनगर से कोटद्वार की ओर जाने वाले वाहन गडोलिया प्रेमनगर से सीधे घोड़ीखाल निकल जाएंगे।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पौड़ी बाजार को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रेमनगर के पास वर्षों पहले छह किमी लंबे बाईपास का निर्माण कराया था। जो बुआखाल से पास पहुंचता है। बाईपास की सड़क की पूरी कटिंग होने के साथ ही डामरीकरण को लेकर बजरी भी बिछाई जा चुकी थी।

लेकिन, वन क्षेत्र होने के कारण इसमें एनजीटी ने रोक लगा दी थी। इसके बाद से बाईपास का काम पूरा नहीं हो पाया। इसलिए इस सड़क का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पौड़ी में सुरंग निर्माण के लिए मोर्थ ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब फिजिबिलिटी स्टडी, डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम सविन बंसल के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त
  • जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार
  • स्थानांतरण पर सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई
  • उत्तराखण्ड : सुन मेरी देवी का जादू, डांस और म्यूज़िक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ
  • बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी, शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंची
  • स्थानांतरण पर सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई
  • महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर बरसीं रुचि भट्ट, आक्रोश रैलियों का ऐलान
  • डॉ. अंबेडकर ने वंचितों को दिलाए अधिकार, भाजपा उनके उत्थान को प्रतिबद्ध – नरेंद्र भारती
  • मसूरी रोड पुल निर्माण का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.