शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दी गई विस्तृत जानकारी, 24 घंटे काम कर रही हैं सभी एजेंसियां

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2023 2:49 पूर्वाह्न

 

उत्तरकाशी : इस दौरान एमडी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि सिलक्यारा टनल में बचाव ऑपरेशन तेजी से संचालित किया जा रहा है। साथ ही 6-इंच की पाइपलाइन के माध्यम से खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। टनल में फंसे लोगो के पास 2 किलोमीटर का सेफ एरिया मौजूद है।

एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि टनल में फंसे श्रमिकों से संवाद भी हुआ है एवं वीडियो के माध्यम से उनकी स्थिति का पता लगा है। टनल के अंदर 900 एम.एम पाइप को 22 मीटर तक पुश किया गया था। कुछ बाधा आने के बाद ड्रिलिंग रुक गई थी। वर्तमान समय में टेलीस्कोपिक मेथड से 900 एम.एम पाइप के अंदर, 800 एम.एम का पाइप को पुश किया जा रहा है और ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग जल्द शुरु कर दी जायेगी। उन्होंने कहा काम कर रहे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, इंजीनियरो के लिए हर समय बेहद महत्वपूर्ण है।

एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि THDC ने भी बड़कोट वाले छोर से रेस्क्यू टनल का निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें पहले ही दो ब्लास्ट कर लिए गए हैं, जिससे 6.4 मीटर का ड्रिफ्ट बनी है। एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि टनल के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग हेतु मशीनों के मोबिलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। ड्रिलिंग जल्द शुरु हो जायेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार के निरंतर सहयोग एवं सभी एजेंसियों के आपसी समन्वय को बनाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सभी एजेंसियां 24 घंटे काम कर रही हैं। सभी कार्य तेज गति के साथ किए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी संस्थान / एजेंसी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.