शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी बर्फ होने के बावजूद डीएम सौरभ गहरवार एवं एसपी अक्षय प्रहलाद कौंडे ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2025 4:05 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : भारी बर्फ होने के बावजूद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा। वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ करने के दिए निर्देश।
  वर्ष 2025 केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक एवं छोटी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक भारी बर्फबारी को पार करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फवारी है तथा केदारनाथ धाम में सीमेंट एवं कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो भी अन्य कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की तथा कहा कि सभी लोग विषम कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फवारी में कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिक को बधाई दी। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी श्रमिक उत्साहित दिखे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई 2024 को आई आपदा से जो यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था तथा जो भी कार्य किया जा रहा है उस कार्य को त्वरित गति से तथा गुणवत्ता के साथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो जिससे कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ केदारनाथ धाम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्रता से कराने के लिए लगभग 250 श्रमिक कार्य कर रहे हैं तथा यात्रा मार्ग में लगभग 10 स्थानों पर वर्तमान समय में कार्य गतिमान है। इसमें रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक नए पैदल मार्ग का भी कार्य किया जा रहा है।
 

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.