posted on : मार्च 16, 2026 4:52 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार स्थित होटल व्यवसायियों को हो रही परेशानी को लेकर उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं होटल व्यवसायियों के साथ बैठक की । उन्होंने होटल व्यवसायियों से डीजल की भट्टी इस्तेमाल करने की अपील की । उन्होंने कहा कि वर्तमान में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप है शासन के निर्देश पर होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग नहीं हो सकता है ऐसे में होटल व्यवसायियों के पास डीजल भट्टी इस्तेमाल करने का ही विकल्प है । उन्होंने देहरादून स्थित डीजल भट्टी व्यवसायी का नंबर भी होटल व्यवसायी को उपलब्ध कराया जिससे व्यापारियों को डीजल भट्टी खरीदने में कोई दिक्कत ना हो । इस मौके पर शहर के तमाम होटल व्यवसायी मौजूद रहे ।




