शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देहरादून में प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2026 3:57 अपराह्न
  • नीट पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन में अनियमितताओं का लगाया आरोप

देहरादून। नीट परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में गांधी पार्क, देहरादून में सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक तथा अन्य अनियमितताओं ने देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना था कि इन घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ी है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना था कि जब युवा जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, तब केवल अधिकारियों के तबादले कर मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इससे 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की जिम्मेदारी ऐसी कंपनियों को सौंपी गई, जिन पर पहले भी अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें। परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए तथा अनियमितताओं में शामिल कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

विरोध प्रदर्शन में मोहित डिमरी, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल, तुषार, हरेंद्र कनेरी, सूरज नेगी, पंकज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, ललित श्रीवास्तव, स्मृति नेगी, सर्वेश सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.