posted on : नवम्बर 27, 2025 4:31 अपराह्न
कोटद्वार । ढौंटियाल मोटर मार्ग पर कुगड्डा वन चौकी सिरोबाड़ी के बीच सड़क किनारे बरसात में टूटे पेड़ के खिसककर सड़क पर आने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। जिस पर रोष जताते हुए क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत काण्डा प्रधान बिनीता ध्यानी ने लोनिवि लैंसडौन व वन क्षेत्राधिकारी पलैन रेंज से उसे काटकर हटाने की मांग की है। उक्त मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो व कोई दुर्घटना न हो इस हेतु पेड़ हटाया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने दोनों विभागाध्यक्षों को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई को निर्देशित किया है। जिस पर अधिशासी अभियंता विवेक कुमार सिंह व रेंज अधिकारी कवीन्द्र इष्टवाल ने साल के गिरे पेड़ को काट कर जल्द आज कल में कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।


