रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : वाईव्रेंट विलेज योजना से सीमांत गांव द्रोणागिरी, जेलम व कागा गरपक को जोड़ने की मांग

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2024 11:47 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के सीमावर्ती गांव द्रोणागिरी, जेलम और कागा गरपक को वाईव्रेंट विलेज योजना से जोड़े जाने की मांग को लेकर सोमवार को सीमांत गांव के जनप्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है।

ग्राम प्रधान कागा पुष्कर सिंह राणा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सीमांत गांवों को देश का पहला गांव का दर्जा देते  हुए उन गांवों के लिए एक योजना का अनावरण किया था जिसे वाईव्रेंट विलेज (जीवंत ग्राम) का नाम दिया था। जिसके अंतर्गत सीमांत चमोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लगभग नौ ग्राम सभाओ के गावों को शामिल किया गया। लेकिन सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ विकास खंड के जो सबसे दूरस्थ ग्राम सभाओ के गांव है जिसमें द्रोणागिरी, जेलम और कागा गरपक भी शामिल जहां पर पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नौ-नौ किलोमीटर पैदल का रास्ता तय करना पड़ता है और अपने दिनचर्या की सामग्री को पीठ पर लाद के पहुंचाना पड़ता है उन ग्राम सभाओ के गावों को अभी तक इस योजना से वंचित रखा गया जो कि सोचनीय विषय है।

उन्होंने कहा कि वाईव्रेंट विलेज का जो मुख्य परिकल्पना है वह शायद ग्रामीणों को इस योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाना और अन्य दिनचर्या की सुविधा मुहिया करवा के पलायन पर रोक लगाना है। मगर मेरा मानना है कि जीवंत ग्राम हमको उन गावों को करना है जहां पर वास्तव में लोगो को रोजगार की सुविधा, स्वास्थ्य की सुविधा और यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जहां पर लोगो को नौ-नौ किलोमीटर पैदल चलकर अपना गांव पहुंचा पड़ रहा है। बीमार पड़ने की दशा में कंडी और डोली की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है न कि उन गावों को जो विकास की मुख्य धारा सड़क से जुड़े है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा द्रोणागिरी, कागा गरपक के ग्रामीणों को अपनी मूलभूत आवश्यकता की वस्तुओं के लिए नौ किलोमीटर पैदल चल कर मुख्या बाजार तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में इन गांवों को भी इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए जो कि उसी क्षेत्र में हैं जिन क्षेत्रों को इस योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इन गांवों को भी वाईव्रेंट विलेज योजना से जोड़े जाने की मांग की ताकि  इन गांवों को भी लाभ मिल सके। इस मौके पर पुष्कर सिंह राणा, देवेंद्र पंवार आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.