मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा प्रभावित जोशीमठ में भारी निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 28, 2024 12:15 पूर्वाह्न

जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समीति की ओर से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ में भारी निर्माण कार्य पर रोक होने के बावजूद भारी निर्माण कार्य जारी है। ऐसे निर्माणकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भारी निर्माण से हो रहे खतरे को रोका जा सके।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि जोशीमठ में भूधंसाव के कारण आयी आपदा से पूरा जोशीमठ क्षेत्र प्रभावित है। यहां पर शासन की ओर से भारी निर्माण कार्यों पर रोक लगायी गई है। इसके बावजूद प्रभावशाली लोगों की ओर से भारी निर्माण कार्य लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को आईटीबीपी की ओर से किये जा रहे भारी भवन निर्माण से औली मोटर मार्ग का एक हिस्सा ढह गया है। एक-दो दिन में सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी ढहने वाला है। जिससे उसके ऊपर की बस्ती को भी भविष्य में खतरा उत्पन्न होगा। औली मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित होने से न सिर्फ आम जन, पर्यटकों को बल्कि औली में सेना और आईटीबीपी को भी परेशानी होगी ।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र में आपदा के चलते पांच जनवरी 2023 से सभी तरह के भारी भवन निर्माण पर रोक है। उसके बावजूद धड़ल्ले से इस तरह का निर्माण गैरकानूनी है खतरनाक है। आपदा ग्रस्त क्षेत्र में सरकार के धन का इस तरह बेजा इस्तेमाल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से इस संदर्भ में समय समय पर सरकार प्रशासन को चेताया है। आपदा प्रबंधन सचिव से मुलाकात में भी इस विषय को उठाया गया, जिस पर उनकी ओर से तत्काल जिलाधिकारी को इस कार्य को रोकने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जोशीमठ में स्थायीकरण, स्थिरीकरण का कार्य न होने तक सभी भारी भवन निर्माण पर रोक जारी रहे। उसके बाद निर्माण की समीक्षा की जाए। साथ ही जोशीमठ के स्थिरीकरण के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। जोशीमठ के प्रभावितों के मुआवजे आदि के रुके कार्य और संघर्ष समिति के साथ मुख्यमंत्री की सहमति के बिन्दुओं पर भी अविलम्ब कार्रवाई हो।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.