रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2025 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । बेस अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लगातार हो रही अभद्रता व मारपीट पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। कहा कि होली के समय कई लोग स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। राजकीय बेस अस्पताल के चार मंजिला भवन में 300 बेड हैं। मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होने से कोटद्वार के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी यहां रात के समय भी मरीज आते रहते हैं। रात्रि में इमरजेंसी वार्ड में एक चिकित्सक, दो चिकित्सीय स्टाफ एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा भर्ती वार्ड में चिकित्सीय स्टाफ रहता है, लेकिन सुरक्षाकर्मी का अभाव है।
बेस अस्पताल में 9 फरवरी की रात नशे में धुत युवक ने इमरजेंसी वार्ड में उत्पात मचाकर तोड़फोड़ कर डाली थी। 25 दिसंबर, 2024 को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ एक महिला ने हाथापाई की थी। स्टाफ ने बीच बचाव कर महिला चिकित्सक को बचाया था। 14 नवंबर, 2024 को दिन ढलने के बाद एक सिरफिरे युवक ने अस्पताल के एक वार्ड में अश्लील हरकत की थी। एक महिला रोगी ने युवक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षाकर्मियों के लिए पुलिस, निदेशालय समेत जनप्रतिनिधियों से कई बार फरियाद की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सुरक्षित और सतत पर्यटन के लिए आपदा प्रबंधन की प्रभावी तैयारी जरूरी – डॉ. धन सिंह रावत
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा से निपटने में AI बनेगा मददगार, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल, अब हर माह की 5 तारीख को गांव में बैठेंगे पंचायत प्रशासक
  • उत्तराखण्ड : दो राज्य आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार
  • पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक
  • कोटद्वार : दीपावली पर बाजारों में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, बांटी मिठाई
  • 23 साल बाद फिर चर्चा में जैनी प्रकरण, बेटे की पहचान के लिए दोबारा डीएनए जांच की मांग, DGP को सौंपी शिकायत
  • अग्निवीरों को बड़ी राहत, अब चार नहीं छह साल तक कर सकेंगे सैन्य सेवा; नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला 16वाँ राज्य बना उत्तराखण्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.