बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मनरेगा के कार्य में जल संरक्षण को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए – केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2020 5:47 अपराह्न

देहरादून : कृषि एवं बागवानी मंत्री उत्तराखण्ड सुबोध उनियाल ने बुधवार को सचिवालय में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा देश के सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के विभागीय मंत्रियों एवं सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रतिभाग किया।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कोविड – 19 महामारी के दृष्टिगत देश में हर प्रकार की आर्थिक गतिविधियां बंद हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकें, लोगों को रोजगार प्राप्त हो इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के अनुसार आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं। इससे ग्रामीण आर्थिकी को बल मिलेगा, एवं रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कामकाज को संचालित करने हेतु केन्द्र द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य में जल संरक्षण को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। इसके साथ ही कोविड – 19 के संक्रमण को रोकने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं पीएम आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।

कृषि मंत्री उत्तराखण्ड सुबोध उनियाल ने कोविड – 19 के दृष्टिगत महात्मा गांधी नरेगा के तहत प्रत्येक परिवार को 100 दिनों के अधिकतम कार्यदिवस को बढ़ाकर 150 अथवा 200 कार्यदिवस किया जाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत पर्वतीय दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, बिखरी एवं छोटी जोत तथा कोरोना -19 के वर्तमान संकट के दृष्टिगत पर्वतीय राज्यों को व्यक्तिगत कार्य के तहत सब्जी उत्पादन कृषि कार्य को अनुमन्य कार्य की श्रेणी में स्वीकृति प्रदान की जाए। ग्रामीण गरीब परिवारों तथा रिवर्स माइग्रेंट्स हेतु स्वरोजगार स्थापना के लिये रिलीफ पैकेज अथवा नई योजना लायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि 670 न्याय पंचायतों में ग्रामीण हाट/बाजार की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास मनीषा पंवार एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास एवं कृषि उद्यान राम विलास यादव भी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.