रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा, महिला समूहों द्वारा संचालित होगी राज्य की पहली ऑटोमेटेड पार्किंग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2025 2:12 पूर्वाह्न
  • मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित राज्य की प्रथम, महिला समूह आपरेटेड परेड ग्राउंड ओटोमेटेड पार्किंग, जनमानस को जल्द होगी समर्पित
  • निःशुल्क लक्सरी ईवी शटल सेवा, सुरक्षा, आधुनिक सुविधा से लैस होगी अपनी ओटोमेटेड पार्किंग
  • प्रत्येक 05 मिनट में परेड ग्राउंड ऑटोमेटिक पार्किंग से सुभाष रोड़, घंटाघर, एस्लेहॉल, राजपुर, सचिवालय रोड तक निर्गमन होगी मुफ्त ईवी शटल
  • ऑटोमेटेड पार्किंग से सुभाष रोड़, घंटाघर, एस्लेहॉल, राजपुर, सचिवालय रोड को किया जाएगा वाहन घेरा मुक्त
  • व्यापारिक संगठनः टैक्सी एसोसिएशनः हितधारकों के सहयोग से सुगम यातायात व्यवस्था की तैयारी में जिला प्रशासन
  • विकास भवन में आटोमेटेड पार्किंग की कवायत शुरू; जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में।
  • जहां-तहां वाहन खड़ाकर सवारी उतारने चढाने वालों पर भी होगी प्रवर्तन की कार्यवाही
  • आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट व आईएसबीटी पर साईनेज कार्यों की मौके पर स्वीकृति

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति एवं शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। देहरादन में राज्य की प्रथम महिला स्वयं सहायता द्वारा संचालित वाहन पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है जिसकी समुचित तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित राज्य की प्रथम, महिला समूह आपरेटेड परेड ग्राउंड ओटोमेटेड पार्किंग, जनमानस को जल्द होगी समर्पित होने जा रही है। आटोमेटेड पार्किंग निःशुल्क लक्सरी ईवी शटल सेवा, सुरक्षा, आधुनिक सुविधा से लैस होगी। जिला प्रशासन व्यापारिक संगठनः टैक्सी एसोसिएशन; हितधारकों के सहयोग से सुगम यातायात व्यवस्था तैयारी में लगा है। विकास भवन में आटोमेटेड पार्किंग की कवायत शुरू कर दी गई है। जहां-तहां वाहन खड़ाकर सवारी उतारने चढाने वालों पर भी प्रशासन द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट व आईएसबीटी पर साईनेज कार्यों की मौके पर स्वीकृत प्रदान की। मुफ्त ईवी शटल सेवा प्रत्येक 05 मिनट में निर्गमन होगी। ओटोमेटेड पार्किंग से सुभाष रोड़, घंटाघर, एस्लेहॉल, राजपुर, सचिवालय रोड को वाहन घेरा मुक्त किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने शहर में पार्किंग व्यवस्था जनमानस को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा हेतु आटोमेटेड पार्किंग में गार्ड, ईवी शटल सेवा सुविधा, वाहन चालक आदि सुविधा मिलेगी। पार्किंग तक वाहन लाने तथा ले जाने हेतु वाहन चालक, एवं निशुल्क शटल सेवा सुविधा प्रदान की जा रही है। पार्किंग का संचालन महिला स्वयं सहायता समहों द्वारा किया जाएगा जो कि राज्य अपने तरह का एक नया प्रयोग है। इससे जहां महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी बढेगी वहीं जनमानस को सुगम पार्किंग सुविधा मिलेगी। शुरूआती चरण में तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउण्ड, कोरोनेशन में स्थापित आटोमेटेड पार्किंग का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा जाएगा। वहीं परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट के आसपास सुभाष रोड, एस्लेहॉल इन्दिरा मार्केट घंटाघरपल्टन बाजार तक व्यापारिक संस्थानो, जनमानस को सुगम पार्किंग सुविधा मिलेगी। जल्द ही सचिवालय एवं विकासभवन में भी आटोमेटेड पार्किंग देखने को मिलेगी जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है।

पार्किंग पर सुरक्षा गार्ड, वाहन चालक तथा शटल सेवा की सहूलियत दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग में व्यवसायिक संस्थानों को सुविधा दी जाएगी। डीएम ने इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट, आरटीओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को व्यापारिक संगठनों, टैक्सी एसोसिएशन के साथ बैठक करते हुए सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। व्यापारिक संस्थान में आने वाले जनमानस व्यापारियों आदि के लिए वाहन पार्क करने हेतु चालक तथा सटल सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में शहर की वाहन पार्किंग संचालन, यातायात व्यवस्था, घंटाघर पर वाहन प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, आईएसबीटी पर शाइनेज, आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आईएसबीटी पर ट्रैफिक प्लान तथा आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण हेतु मौके पर ही स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश आरटीओ को दिए। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि वे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों प्रमुख चौक चौराहों पर जहांतहां वाहन खड़ा कर सवारी उतारने चढाने वाले वाहन चालकों पर प्रर्वतन की कार्यवाही करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चमोला, अनिता चौहान, एआरटीओ पंकज, ईई आर डब्लू डी विनित कुरिल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगंदीश पंत आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
  • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, IPS, PPS और PCS अधिकारियों के तबादले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.