शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2026 10:33 अपराह्न

देहरादून : राजधानी देहरादून की विकास यात्रा में अब उसकी पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित नजर आएगी। शहर के ऐतिहासिक एवं हेरिटेज भवनों और स्थलों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट (इंटेक), द्रोणा फाउंडेशन और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि श्विकास और विरासतश् एक-दूसरे के पूरक हैं, प्रतिस्पर्धी नहीं। देहरादून का विकास केवल आधुनिक सुख-सुविधाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शहर की ऐतिहासिक पहचान को बचाना भी उतना ही जरूरी है। वास्तविक प्रगति वही है जो आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करे और धरोहरों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखे।

अक्टूबर में आयोजित होगी कार्यशाला, मास्टर पलान-टाउन प्लानिंग में शामिल होंगी धरोहरें

जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में लगे एनजीओ के पदाधिकारियों को हिस्टोरिक सिटी सीरीज-2026 के तहत शहर की विरासतों का पूर्ण विवरण के साथ दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कर सुझाव मांगे जाएं और महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर उन्हें शहर की मास्टर प्लान-टाउन प्लानिंग में शामिल किया जाए।

डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि चयनित स्थलों के संरक्षण के लिए कंसल्टेंट हायर कर जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाए। इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरें शहर की पहचान और भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत हैं। इनके संरक्षण के लिए प्रशासन, विशेषज्ञ संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों तथा आमजन की सहभागिता से समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां हुई चिन्हित

बैठक के दौरान इंटेक और द्रोणा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि शहर का व्यापक भ्रमण कर प्राथमिक स्तर पर 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। आगामी माह में होने वाली कार्यशाला के बाद इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जशपाल चौहान, द्रोणा फाउंडेशन की डॉ. पारूल, एनएचआईयू के प्रबंधक दिव्यांशु सहित टाउन प्लानिंग एवं आईएनटीएसीएच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर में कॉलेज की दोस्ती, प्यार और नोकझोंक का रंग
  • प्रधान संगठन ने मांगों को लेकर किया सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी
  • सरकारी जमीन के मुद्दे पर उक्रांद का सरकार पर हमला
  • माणा पास तक एसपी की पैनी नजर, परखी जमीनी हकीकत
  • ड्रग फ्री उत्तराखंड : एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री
  • देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
  • विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
  • देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग
  • देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.