सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को एक माह में उच्च कोटि के नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ा जायेगा – उच्च शिक्षा मंत्री

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2020 10:32 अपराह्न

देहरादून : उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभा कक्ष में उच्च शिक्षा, उरेडा, एनआईसी और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें राजकीय समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रेस्को माॅडल के अंतर्गत सोलर प्लांट लगाये जाने एवं महाविद्यालयों को नेट कनेक्टिविटी से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.रावत ने कहा कि पूरे देश में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष कर राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों को उच्च कोटि के नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ना सरकार की प्रथामिकता में है। जिसके मध्यनजर निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को एक माह के भीतर उच्च कोटि के नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ा जायेगा। ताकि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण एवं परीक्षा लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आईटीडीए को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। जिसके लिए धनराशि उच्च शिक्षा विभाग एवं संबंधित विश्वविद्यालय उपलब्ध करायेंगे।

डाॅ. रावत ने कहा कि सरकार ने राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भारत सरकार द्वारा संचालित रेस्को माॅडल के तहत सोलर प्लांट स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। इस योजना से जहां एक ओर विभागों का विद्युत व्यय भार घट कर एक चैथाई रह जायेगा वहीं राज्य में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि होगी।

बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित रेस्को माॅडल के अंतर्गत सरकारी विभागों एवं संस्थानों में सोलर प्लांट की स्थापना किये जाने के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक व अधिकारियों ने अपने संस्थानों में उक्त योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापित किये जाने पर अपनी सहमति दी। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी राजकीय विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षा विभाग अपने संस्थानों में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए एक-एक नोडल अधिकारी को नामित करेगा जो राज्य में यूपीसीएल एवं उरेड़ा विभाग के मुख्य परियोजना प्रबंधक से समन्वय कर आवेदन करेगा।

बैठक में योजना की जानकारी देते हुए उरेड़ा के मुख्य परियोजना प्रबंधक ए.के.त्यागी ने बताया कि इस परियोजना के लिए भारत सरकार के उपक्रम सोलर एनर्जी कार्पोरेशन लि. के द्वारा इस क्षेत्र में कार्य कर रही नामी कंपनियों को चयनित किया गया है। जो कि उरेड़ा विभाग से समन्वय कर प्रदेश में रेस्को माॅडल आधारित सोलर पावर प्लांट को स्थापित कर रही है।

इसी क्रम में राज्य सरकारी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा निदेशालय एवं महाविद्यालयों में सोलर पावर प्लांट की स्थापना चयनित कंपनियों के द्वारा अपने खर्चे पर किया जायेगा साथ ही 25 वर्षों तक उक्त प्लांट की देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित फर्म की होगी। इसके लिए संबंधित संस्थान/विभागों को चयनित फर्म को अपने परिसर में भवनों की छत/खुला स्थान प्लांट लगाने के लिए उपलब्ध करना होगा। साथ ही विभाग/संस्थान को विद्युत खपत के अनुसार प्रति यूनिट मात्र रूपये 1.89 का भुगतान संबंधित फर्म को करना होगा। यदि सोलर प्लांट से खपत से अधिक विद्युत का उत्पदान होता है तो अतिरिक्त बिजली को इसी दर पर सरकार क्रय करेगी। इससे जहां एक ओर सरकारी संस्थानों/ विभागों में विद्युत व्यय पर आने वाला वार्षिक खर्चा एक चैथाई हो जायेगा। वहीं राज्य में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

बैठक में उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डाॅ. बी.एस. बिष्ट, दीप्ती रावत, रूसा सलाहकार प्रो. एस.एम.एस रावत, डाॅ. के.डी. पुरोहित, कुलपति उत्तराखंड मुक्त विवि प्रो. ओ.पी.एस. नेगी, कुलपति दून विवि/भरसार विवि डाॅ. ए.के. कर्नाटक, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि डाॅ. पी.पी.ध्यानी, कुलपति कुमाऊं विवि डाॅ. एन.के. जोशी, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा, अपर सचिव उच्च शिक्षा अहमद इकबाल, अपर सचिव आईटी विजय यादव, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. कुमकुम रौतेला, टेक्नीकल डायरेक्टर एनआईसी मनोज जोशी, एस.के. शर्मा, संयुक्त सचिव एम.एम. सेमवाल, सीपीओ उरेडा ए.के. त्यागी, कुलसचिव सुधीर बुडाकोटी, मंगल सिंह मद्रवाल, डाॅ. ए.एस.उनियाल आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.