मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डेंगू के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाएं – मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2020 8:11 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में गुरुवार को डेंगू रोग के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में डेंगू रोग के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण हेतु सभी सम्बन्धित विभागों ने प्रतिभाग किया।

डेंगू के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाएं

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। आमजन में जागरूकता हेतु सूचना विभाग के सहयोग से भी अभियान चलाए जाएं। इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए।

प्रत्येक जनपद में हो डेंगू की जांच हेतु लैब की व्यवस्था

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कोविड-19 के दृष्टिगत विद्यालयों की ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से भी जागरूकता फैलायी जा सकती है। बच्चों में जागरूकता फैलाने से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के खुलने की परिस्थिति में काफी समय से बन्द पड़े स्कूलों में डेंगू के मच्छर पनपने की अत्यधिक सम्भावना को देखते हुए स्कूल खुलने से पहले सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु दिशानिर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। सभी जनपदों द्वारा इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने प्रत्येक जनपद में डेंगू की जांच हेतु लैब की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सूचना विभाग को डेंगू की रोकथाम और नियन्त्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आमजन में जागरूकता फैलाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीविजन, रेडियो, समाचार पत्र आदि के माध्यम से आमजन को डेंगू की रोकथाम में अपनी भागीदारी निभाने हेतु जागरूक किया जाए। उन्होंने पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं शहरी विकास विभाग को भी स्वच्छता हेतु जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागों द्वारा लगातार की जाए मॉनिटरिंग

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी प्रकार की तैयारियां अभी से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी की जाए। शहरी विकास को नालों की सफाई हेतु निर्देश देते हुए कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों को इसके लिए एडवायजरी जारी कर दी गयी है। सभी जनपदों द्वारा इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, बृजेश कुमार संत, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन युगल किशोर पंत एवं संयुक्त निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.