मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया “साइलेंस की शक्ति और कोरोना से मुक्ति” पुस्तक का विमोचन

शेयर करें !
posted on : मई 26, 2020 7:30 अपराह्न

देहरादून : प्रदेश के सहकारिता एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने साइलेंस की शक्ति और कोरोना से मुक्ति पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से उपजी परिस्थितियों एवं लाक डाउन के कारण आईसोलेशन की जिंदगी जी रहे, नागरिकों में बढ़ती अवसाद की प्रवृति को समझने और इससे छुटकारा पाने में पुस्तक से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में बताए मनोविज्ञानिक और आध्यात्मिक उपायो को अत्यंत सहज ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक के लेखक एवं सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस पुस्तक को डॉ शिप्रा मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से लिखा गया। पुस्तक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड समस्या नही बल्कि अवसर है। हमें अब कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा अपने जीवन की दैनिक दिनचर्या मे बदलाव करना होगा। कोरोना की वैश्विक महामारी आने के बाद लोगों में एक प्रकार से जीवन के प्रति भय और नकारात्मक दृष्टिकोण पैदा हुआ है। जिसके चलते लोग मानसिक तौर पर परेशान हैं और नींद एवं तनाव जैसी स्थिति का सामना कर रहे है, जिसके कारण लोगों की जीवन शैली पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

मौजूदा परिस्थिति में लोगों का जीवन ऐसे प्रभावित हुआ है कि लोग जल्द ही अपना आपा खो देते हैं। लेकिन हमें इस सच्चाई को भी स्वीकार करना होगा कि अब हमें कोरोना के साथ ही जीना है। अतः अब हमें कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा। लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए अपनी जीवनशैली को बदलना ही होगा। इसके साथ ही अपने भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए सभी को तैयार रहना होगा।

हमें करोनो वाइरस को समस्या के रूप में न देखकर एक अवसर के रूप में देखना होगा। करोनो वाइरस ने मानवीय सभ्यता को यह संदेश दिया है कि व न तो प्रकृति से खिलवाड़ करे और ने ही अपने शरीर से खिलवाड़ करें। इस रूप में हमें अपने सम्पूर्ण लाइफ स्टाइल को बदलना होगा। प्रकृति के संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के उपायों पर ध्यान देना होगा। सोशल डिस्टेंसिग, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग हमारी जीवन शैली में आ चुका है।

इसके अतिरिक्त मानवीय संवेदना के विकास का भी मुद्दा करोना वाइरस के आगमन ने उठाया है। हमें मजदूरों की समस्या का ज्ञान करोना वाइरस महामारी ने दे दिया है। अतः सामान्य परिस्थियों में भी मजदूरों, श्रमिकों के प्रति सवेंदनशील व्यवहार करना बहुत जरूरी है। लॉक डाउन की अवस्था में उद्योगों और फैक्ट्रियों में कार्य प्रारम्भ करने की अनुमति दे दी गई है। परन्तु श्रमिकों एवं मजदूरों की अनुउपलब्धता के कारण सुचारू रूप से फैक्ट्रियां नहीं चल पा रही है। इस स्थिति में मजदूरों और श्रमिकों की महत्ता को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।

मरीजों के प्रति उपेक्षा और अमानवीय व्यवहार की घटनाऐं भी सामने आ रही है जिसे किसी भी दृष्टि से उचित नही ठहराया जा सकता है। मरीजों के प्रति सहानुभूति की जरूरत नहीं हैं, बल्कि मरीजों को सहयोग, संरक्षण और उत्साह वर्धन की अधिक आवश्यकता है। जन उपयोगिता को देखते हुए इस पुस्तक को मुफ्त पीडीएफ फार्म में दिया गया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.