गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 79 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, परीक्षा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी का किया धन्यवाद ज्ञापित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2023 4:11 अपराह्न

 

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जनसुनवाई में आज 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क, आपदा, कोविड के दौरान राशन का भुगतान, शस्त्र लाइसेंस, गुमशुदा की तलाश करवाने, रास्ते पर गैराज बनाने, खोए हुए फोन को वापस दिलाने, जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान आज धर्मपुर निवासी फरयादी श्रीमती परीक्षा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिस पर न्यायालय के आदेश के उपरान्त भी परिजन कब्जा नहीं दे रहे थे। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

प्राप्त शिकायतों में सेन्ट्रल होपटाउन में भूमि के सीमाकंन पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की कोर्ट से जांच होने तक स्टे के क्रम में शीघ्र जांच कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार रास्ते पर गैराज बनाने की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट एवं एमडीडीए के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। ऋषिकेश क्षेत्र में वर्ष 1994 में परिवार नियोजन पर दिए गए पट्टे पर कब्जा दिलाने की मांग/शिकायत पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। माजरी माफी मोहकमपुर में अनाधिकृत निर्माण की जांच कराने की शिकायत पर एमडीडीए को कार्यवाही के निर्देश दिए। तहसील त्यूनी अन्तर्गत पीएमजीएसवाई निर्माणखण्ड कालसी द्वारा त्यूनी चांदनी डेरसा मोटरमार्ग के निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम चकराता एवं अधि0 अभि0 पीएमजीएसवाई को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नकरोंदा में भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लाॅटिंग एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी सदर एवं एमडीडीए के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सैंज-अटाल में जल जीवन मिशन के कार्योें में अनियमितता किए जाने की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी चकराता एवं अधि0 अभि0 जल संस्थान को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द दुर्गापाल, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी के.एस नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रागंड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय सहित जल संस्थान, विद्युत, पेयजल निगम, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य, राजस्व विभागों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.