गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी की वीसी में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दिया सुझाव, मनरेगा में रोजगार की अवधि को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किया जाए

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2020 1:18 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हर भारतवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने अभिभावक के तौर पर देख रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये मंत्र “जान भी जहान भी” पर काम कर रहे हैं। भारत सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने पर काम कर रहे हैं। फार्मा, फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां काम कर रही हैं। गाइडलाइन के तहत कई उद्योग शुरू हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, पर्यटन विशेष तौर पर धार्मिक पर्यटन का केन्द्र रहा है। लॉकडाऊन के कारण पर्यटन में नुकसान हुआ है परंतु पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में स्थितियां फिर सुधरेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल मानकों का पालन करते हुए यह देखना चाहिए कि किन किन और आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। निर्धारित शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के साथ कृषि, वानिकी, स्वरोजगार के माध्यम से धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से स्थिति सामान्य हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 9 पर्वतीय जिले जो कि कोरोना के प्रभाव से मुक्त हैं, वहां एनएच, मनरेगा के काम, सभी बातों का ध्यान रखते हुए शुरू किए गए हैं। प्रदेश के इकोनोमिक रिवाइवल के लिए, मंत्रिमण्डलीय उपसमिति और विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है, जिनकी रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि मनरेगा में रोजगार की अवधि को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किया जाए।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने दो सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी करके कैंसर केयर में एक नया बेंचमार्क किया स्थापित
  • साइबर क्राईम पुलिस ने 70 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया भण्डाफोड़, मुख्य अभियुक्त जयपुर से गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को लिखा पत्र, AIIMS ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना का किया अनुरोध
  • डीएम आकांक्षा कोंड़े का जनता दरबार बन रहा है समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, पेयजल कनेक्शन की समस्या का 2 दिन में समाधान, एक वर्ष बाद मिला पानी
  • हरिद्वार‑रुड़की विकास प्राधिकरण ने सुशासन कैंप का सफल आयोजन, 38 मानचित्रों का निराकरण
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट में इन 19 बड़े फैसलों पर लगी मुहर…
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने CM के कार्यकाल को बताया बेमिसाल
  • रूडकी कोतवाली पुलिस ने गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल की सीज
  • टनकपुर : सीएलजी मीटिंग के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसपी अजय गणपति ने बनाई स्पेशल QRT टीम
  • अवैध मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों पर पुलिस व ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 मेडिकल स्टोर सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.