शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दीपक बिजल्वाण ने उठाई रवांल्टा समुदाय को ST का दर्जा देने की बड़ी मांग, PM मोदी को दिया पत्र 

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2025 4:01 अपराह्न

उत्तरकाशी: निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रवांल्टा समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग की है। यह मांग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है, क्योंकि रवांल्टा समुदाय वर्षों से अपनी पहचान और अधिकारों की मांग करता आ रहा है। दीपक बिजल्वाण ने इस मांग को उठाकर एक बार फिर से सालों पुरानी लोगों की भावनाओं को जगाने का काम किया है।

अपने पत्र में, दीपक बिजल्वाण ने बताया कि रवांल्टा समुदाय उत्तरकाशी जिले के सीमांत और पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करता है। इस समुदाय की अपनी विशिष्ट भाषा, परंपराएं और रीति-रिवाज हैं, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। उन्हें विशेष संरक्षण की आवश्यकता है।

बिजल्वाण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों को दी जाने वाली सुविधाएं और लाभ इस समुदाय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनका जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी इस मामले पर ध्यान देने और केंद्र सरकार को इस प्रस्ताव को भेजने का आग्रह किया है।

दीपक बिजल्वाण का तर्क है कि यदि सरकार समय पर इस मांग को स्वीकार करती है, तो यह न केवल रवांल्टाओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय होगा, बल्किए उनकी सांस्कृतिक पहचान और जीवन स्तर को भी मजबूती मिलेगी। यह निर्णय समुदाय को सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में मदद करेगा।

अब सभी की निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस महत्वपूर्ण मांग पर क्या कदम उठाती है। रवांल्टा समुदाय के लोग आशा कर रहे हैं कि उनकी करीब 50 साल पुरानी मांग जल्द ही पूरी होगी और उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.