शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का हुआ फैसला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 12:13 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो गया है। इसके चलते कहीं जश्न तो कहीं मायूसी का आलम देखने को मिला।

गुरूवार को चमोली जिले के सभी 9 विकास खंडों में प्रातः से ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की मतगणना प्रारंभ हुई। प्रधान पद के उम्मीदवारों के निर्वाचन की घोषणा तो सुबह से ही होने लगी थी किंतु क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की मतगणना में विलंब होता रहा। इसके चलते जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के निर्वाचन की घोषणा में देर सायं तक का सिलसिला चलता रहा। यह सिलसिला इस कदर देर तक चलता रहा कि प्रत्याशी और उनके समर्थकों में दिन भर धुकधुकी बनी रही। कभी कोई प्रत्याशी आगे निकलता रहा तो कुछ ही पल में वही प्रत्याशी पीछे होता रहा। अप एंड डाउन का यह सिलसिला राजनीतिक विश्लेषकों और समर्थकों को भी परेशान करता रहा।

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ, दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग, गैरसैण, नारायणबगड़, थराली तथा देवाल ब्लॉकों में प्रातः 8 बजे से मतगणना की कवायद शुरू हुई। यह सिलसिला देर सायं तक चलता रहा। प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी निर्वाचित हुए तो समर्थक जश्न मनाते रहे। कहा जा सकता है कि ब्लॉक मुख्यालयों पर दिन भर जश्न महौल चलता रहा। प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों के निर्वाचन की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि तत्काल अपने गांवों को पहुंचे। खासकर प्रधानों का गांवों में जोरदार स्वागत कर जश्न मनाया गया। कई गांवों में तो जीत के बाद भी शांतिपूर्ण माहौल में प्रधानों तथा समर्थकों ने जीत की खुशियां मनाई। जिले के सभी गांवों में इस तरह का जश्न का माहौल दिखाई दिया। रही बात पराजित प्रत्याशियों की तो परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थक मतगणना केंद्रों से चलता बने। इसके चलते समर्थक मायूस पड़े रहे। ज्यादातर पराजित प्रत्याशी तो अब हार के कारणों पर समर्थकों संग मंथन करते रहे। यहां भी हर वोटर को संदेह के घेरे में लाया जाता रहा। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। इस तरह सभी मतगणना केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना की प्रक्रिया संपादित हुई। फिलहाल कहीं से किसी तरह के विवाद की खबरें नहीं है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.