posted on : मार्च 3, 2022 4:28 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में गुरुवार को समाजशास्त्र विभाग परिषद के तत्वाधान में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि उत्तराखंड में पलायन विषय पर पक्ष विपक्ष में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहां कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाभदायक है। सभी छात्र छात्राओं को इसी प्रेरणा और मेहनत के साथ आगे भी कार्य करते रहना है । डॉ. तनु मित्तल ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हार जीत जीवन का हिस्सा है। महत्वपूर्ण होता है जज्बे के साथ प्रतिभाग करना। कहा कि अपने विचारों को सभी के सामने व्यक्त करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ० शोभा रावत, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग ने निभाई। डॉ० शोभा रावत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और इसी लगन के साथ आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए उत्तराखंड के गांव के दर्द को बयां किया और बताया कि असली संस्कृति अपने गांव के लगाव से है। अन्य निर्णायक में डॉ० कविता रानी, समाजशास्त्र विभाग रही। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डॉ० अनुराग अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को पलायन के आर्थिक पहलू से अवगत कराया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा एम०ए० तृतीय सेम, द्वितीय स्थान पर कामिनी एम०ए० तृतीय सेम तथा तृतीय स्थान पर मृदुल भट्ट एम०ए० तृतीय सेम रहे। प्रतियोगिता में हिमानी एमए प्रथम सेम, तथा शिवम बलोधी बीए प्रथम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूजा, कामिनी, करुणा, मोनिका नेगी, साधना, संध्या निकिता बिष्ट, निशा, कविता, स्वाति, प्रीति, श्वेता, अमित, शुभम, शादाब, रोहित, जेबा, शबाना,तनुजा, मृदुल भट्ट, मीनाक्षी, प्रियंका, वैशाली, नीतू,किरन, अनुराग भट्ट, नेहा नेगी, संतोषी, अंजू, अंजली, मुस्कान, रुचि, अंजली रावत, रविन्द्र, सौरव, नितिन भंडारी, पिंकी, पूनम, शिवानी, अदिति, प्रियंका,बबी कृष्णा, हिमानी, भगवती, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।



