गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में दिवंगत भाजपा विधायक की बेटी की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2025 6:32 अपराह्न

देहरादून : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की 22 वर्षीय बेटी दीपा मंडावी का शव देहरादून के करनपुर स्थित एक पीजी में पंखे से लटका मिला। दीपा यहां साईं इंस्टीट्यूट में फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी, जो कि महिला आयोग की सदस्य हैं, अपने परिवार के साथ सोमवार को देहरादून पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन दीपा के शव को लेकर दंतेवाड़ा लौट गए।

हाल ही में पीजी में रहने आई थी दीपा

पुलिस के अनुसार, दीपा मंडावी वर्ष 2022 में देहरादून आई थी और साईं इंस्टीट्यूट में फिजियोथैरेपी कोर्स में दाखिला लिया था। वह तृतीय वर्ष की छात्रा थी और हाल ही में करनपुर स्थित एक पीजी में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले वह अपने घर दंतेवाड़ा भी गई थी।

घटना का विवरण

घटना 26 जनवरी की शाम की है जब दीपा की एक सहेली किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। उस समय दीपा ने उसे बताया कि वह पढ़ाई कर रही है और यदि वह सो जाए तो उसे जगा देना। करीब पांच बजे जब सहेली लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से झांका और पाया कि दीपा पंखे से लटकी हुई है। तुरंत उसने पीजी मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच जारी

करनपुर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, दीपा की सहेली के अनुसार, वह अक्सर तनाव में रहने की बात करती थी। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों व सहपाठियों से पूछताछ कर रही है।

परिवार पर पहले भी पड़े हैं दुखों के साये

गौरतलब है कि इससे पहले भी भीमा मंडावी के परिवार पर दुखों का साया पड़ा था। जब वे विधायक थे, तब उनकी बड़ी बेटी की भी छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद 9 अप्रैल 2019 को श्यामगिरी के पास नक्सली हमले में भीमा मंडावी की भी मृत्यु हो गई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर संभावित पहलू की पड़ताल की जा रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.