- अभी तक कुल 61 शव एवं 27 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये हैं जिसमें से 31 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है
- टनल के अंदर सर्चिंग कार्य जारी है आज 1230 बजे तक 2 ओर शव बरामद हुए है
- SDRF की 12 टीमें रेणी गाँव से श्रीनगर तक सर्चिंग कार्य में लगी हुई है
- बेहतर कम्युनिकेशन के लिए SDRF संचार की टीम भी प्रभावित इलाके में बनी हुई है
- सर्चिंग के लिए डॉस्क्वाड, राफ्ट, ड्रोन बायनाकुलर की मदद ली जा रही है।
- आपातकालीन स्थिति के लिए रेणी गाँव से ऊपर वाटर सेंसर युक्त वार्निंग सिस्टम लगा लिया गया है।
तपोवन / चमोली । चमोली जिले के तपोवन-रैणी में हिमस्खलन से आयी तबाही में लापता 204 लोगों में से गुरूवार को दो शव व एक मानव अंग तपोवन टनल के अंदर से तथा एक शव रैणी में मिला है। इस प्रकार आपदा में मरने वालों की संख्या अब तक 61 पहुंच गई है जबकि 143 लोग अभी भी लापता चल रहे है।

बीते सात फरवरी को चमोली जिले के ऋषिगंगा में हिमस्खलन से आयी भारी तबाही में रैणी स्थित ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट व तपोवन स्थित एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना नेस्तनाबूत हो गई थी इस तबाही में 204 लोग लापता हो गये थे। साथ ही जल विद्युत परियोजना के टनल के अंदर 35 से 40 लोगों के फंसे होने की संभावना जतायी जा रही थी। जिनकी खोजबीन के लिए पहले दिन से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को 12वें दिन रेस्क्यू अभियान के दौरान तपोवन की जल विद्युत परियजाना की टनल के अंदर से दो शव तथा एक मानव अंग मिला है। इस तरह से टनल के अंदर से अभी तक 13 शव बरामद हो गये है। वहीं एक शव रैणी में मिला। इस आपदा में अब तक मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गई है।





