कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में डीएवी कोटद्वार ने स्कॉलर्स एकेडमी को 1-0 से हराया, कॉन्वेंट ने डीएवी पौड़ी को इंजरी टाइम में 1-0 से हराया व बलूनी पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन को 2-0 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अतिथि के रूप में डॉक्टर विक्रम रावत, कोटद्वार फुटबॉल संघ सचिव अरुण गुसाईं व सिलेक्टर साहिल रावत मौजूद रहे। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रातः 10:00 बजे से डीएवी कोटद्वार बनाम बलूनी पब्लिक स्कूल खेला जाएगा व दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कॉन्वेंट बनाम जो पहला मुकाबला जीतेगा 12:00 बजे से खेला जाएगा।



