सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दशज्यूला ग्राम सभाओं को कार्तिक स्वामी सर्किट से जोड़ा जाएगा – विधायक शैला रानी

विधायक केदारनाथ ने दशज्यूला क्षेत्र में सतत पर्यटन विकास के लिए प्रयास करने पर जोर दिया, जागतोली दशज्यूला महोत्सव के लिए दो लाख रुपए की घोषणा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2023 7:40 अपराह्न
 

महिला मंगल दालों को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

10 लाख की राशि दशज्यूला में जिम निर्माण को देने की घोषणा

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए किए जाएंगे प्रयास

रुद्रप्रयाग :  क्रोच पर्वत श्रेणी पर स्थित पौराणिक भगवान कार्तिक स्वामी का मंदिर आज पूरे देश में ख्याति प्राप्त कर रहा है। साल भर लोग यहां कार्तिक स्वामी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में यहां पर्यटन एवं तीर्थाटन की व्यापक संभावनाएं हैं। वहीं हाल ही में दशज्यूला ग्राम सभाओं द्वारा आयोजित माँ चण्डिका के दिवारा यात्रा को भी प्रदेश भर में प्रसिद्धि मिली है। ऐसे में दशज्यूला ग्राम सभाओं को कार्तिक स्वामी सर्किट से जोड़ कर पूरी क्षेत्र के समुचित विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे यह बात केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने जागतोली दशमला महोत्सव में कही।  
तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए भविष्य में दशज्यूला क्षेत्र को भी कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत तथा क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होने से सभी युवाओं को होम स्टे योजना के अन्तर्गत आत्मनिर्भर किया जा सकता है। कहा कि चोपड़ा – गढी़धार, कोटखाल – जागतोली तथा रूद्रप्रयाग – पोखरी मोटर मार्गो के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए बजट जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिससे वर्षों से चल रही सड़कों की समस्याओं का समाधान मिलेगा। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के लिए विधायक निधि से दो लाख तथा मांगल व झूमेलू प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों को पचास हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की। वहीं 10 लाख की राशि दशज्यूला में जिम निर्माण को देने की घोषणा भी की साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को स्टेडियम बनाने के प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
महोत्सव संरक्षक / जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी ने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी तथा भविष्य में जागतोली दशज्यूला महोत्सव को जनभावनाओं के अनुरूप भव्य रुप दिया जायेगा। महोत्सव महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र के पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों व परम्पराओं से अतिथियों को रूबरू करवाया जबकि महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागतोली दशज्यूला महोत्सव के सफल आयोजन में हर प्राणी जगत का भरपूर सहयोग रहता है। जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका सीमा गुसाईं  व धर्मू सूरदास के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया तथा  भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया। 
महोत्सव के दूसरे  दिन मांगल गीत व झुमेलू  गीतों की  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंगल दल बौरा, बैजी काण्डई, थपलगांव, जग्गी काण्डई व कोखण्डी महिलाओं द्वारा  प्रतिभाग किया। कबड्डी बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम जी आई सी काण्डई, द्वितीय द्वारीधार ,बालक सीनियर वर्ग में प्रथम  जी आई सी घिमतोली व द्वितीय पब्लिक इन्टर कालेज द्वारीधार रहे। सभी प्रतियोगिताओं में राजेन्द्र करासी, राजेन्द्र पाठक, सतेन्द्र प्रसाद नौटियाल, किशन नेगी, विपिन विन्दोला, दीपक चमोली, प्रवेन्द्र नेगी, सुनील कुमार, विमल बिष्ट, भरत सिंह, प्रभात बिष्ट, आशीष पुरोहित, ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ताजवर फरस्वाण  ने महोत्सव का  संचालन सयुंक्त रूप से किया।
इस अवसर पर पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, भाजपा जिला महामंत्री  गम्भीर बिष्ट,भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, चोपड़ा मण्डल अध्यक्ष धन श्याम पुरोहित, तल्ला नागपुर महोत्सव अध्यक्ष प्रताप मेवाल, सचिव महेन्द्र नेगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष पंचम नेगी, शेलेन्द्र भण्डारी, भूपेंद्र नेगी, आशा काण्डपाल, सतवीर जग्गी, चन्दन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह, सरताज सिंह, प्रधान देश राणा, कमल लाल,अमित कुमार, हेमा देवी, देवेन्द्र सिंह,कान्ति देवी , गजेंद्र सिंह  मीना देवी सुरेन्द्र लाल जीत सिंह मेवाल  सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.