posted on : दिसम्बर 5, 2025 4:17 अपराह्न
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और गूगल स्टूडेंट एंबेसडर आरोही सिलमाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डांस और सिंगिंग इवेंट शुक्रवार को पनियाल हाॅल कोटद्वार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुखय अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीईएन जेड पर एआई के प्रभाव को लेकर खुली चर्चा होनी चाहिए । छोटे भाइयों-बहनों के साथ एआई के प्रभाव पर बातचीत करना आज के समय में बेहद जरूरी है, क्योंकि ये पीढ़ी तो पूरी तरह डिजिटल नेटिव है। ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ उनकी क्रिएटिविटी को प्लेटफॉर्म देते हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी के सकारात्मक-नकारात्मक दोनों पहलुओं पर सोचने का मौका भी देते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को उजवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जीते प्रतिभागियों को मेडल दे कर प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहें, ताकि हमारी युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी को सिर्फ इस्तेमाल न करे, बल्कि उसका सही दिशा में नेतृत्व भी करे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक अनिकेत डुगलचा, गूगल स्टूडेंट एंबेसडर आरोही सिलमाना, आईटी संयोजक ऋषभ हिंदवान, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, रोहन राणा, रामगोपाल सिंह, अमन रावत, कु.शिवानी, लक्की, आकाश कुमार, अपूर्वा रावत, शौर्य बिश्नोई मौजूद रहे।




