गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ यात्रा में ठगों पर साइबर कॉम्बैट फोर्स का बड़ा प्रहार, 30 फर्जी साइट्स सस्पेंड की

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2026 5:16 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर के कुशल निर्देशन में जनपद की साइबर सेल टीम यात्रा शुरू होने से पूर्व से ही लगातार सक्रिय है। विशेष रूप से हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ “साइबर कॉम्बैट फोर्स” के माध्यम से एक व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। ​इसी कड़ी में साइबर सेल रुद्रप्रयाग को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट्स और बैंक खातों को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
 
● सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइटों पर डिजिटल स्ट्राइक 
​साइबर ठगों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए साइबर सेल ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अख्तियार किया है, जिसके तहत अब तक निम्नलिखित बड़ी कार्यवाहियां की गई हैं – 
 
• ​सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद – हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाले कुल 347 फर्जी फेसबुक पेज एवं 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को चिन्हित कर सफलतापूर्वक बंद कराया गया है।
 
• फर्जी वेबसाइट्स व मोबाइल नम्बर पर एक्शन – श्रद्धालुओं को झांसा देने वाली 30 फर्जी वेबसाइटों को रिपोर्ट किया गया, जिनको पूरी तरह सस्पेंड करा दिया गया है। व्हट्सएप व मोबाइल नंबर ब्लॉक – साइबर सेल द्वारा 189 व्हाट्सएप अकाउंट्स को रिपोर्ट कर दूरसंचार विभाग (DoT) के माध्यम से ब्लॉक कराया गया है।
 
• ​हेली टिकट फ्रॉड पर शिकंजा – 118 बैंक खाते फ्रीज, 3 मुकदमे दर्ज – ​हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों से ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्यवाही की है। प्रचलित केदारनाथ ​यात्रा अवधि में हेली टिकट फ्रॉड से सम्बन्धित अब तक कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
 
​त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने ठगों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 118 बैंक खातों पर होल्ड (पैसों के लेन-देन पर रोक) लगवाया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली गुप्तकाशी और कोतवाली सोनप्रयाग में 03 मुकदमे (अभियोग) पंजीकृत कर 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
 
• वर्ष 2026 के साइबर अपराधों का लेखा-जोखा – ​जनपद रुद्रप्रयाग में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर शिकायत पर गम्भीरता से काम कर रही है। ​वर्ष 2026 में अब तक कुल 229 साइबर शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ​इनमें से 144 शिकायतों पर तेजी से जांच व वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। ​विभिन्न साइबर अपराधों से सम्बन्धित कुल 12 एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं।
​
• रुद्रप्रयाग पुलिस ने पीड़ितों को वापस दिलाए ₹1,12,968/-
​साइबर सेल न केवल अपराधियों पर नकेल कस रही है, बल्कि ठगी का शिकार हुए लोगों की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने में भी जुटी है। त्वरित तकनीकी कार्रवाई के माध्यम से अब तक 03 मामलों में पीड़ितों की कुल ₹1,12,968/- (एक लाख बारह हजार नौ सौ अड़सठ रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस (रिफंड) कराई जा चुकी है।
 
• एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर की श्रद्धालुओं से अपील – “श्री केदारनाथ यात्रा पर आ रहे सभी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर लुभावने ऑफर देने वाले या व्हाट्सएप के जरिए टिकट भेजने का दावा करने वाले अज्ञात नंबरों और क्यूआर (QR) कोड पर भूलकर भी एडवांस भुगतान न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें।”
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.