बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में साइबर हमला : सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2026 11:31 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को एक बड़े साइबर हमले के चलते मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएम रिलीफ फंड) सहित राज्य सरकार के करीब 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित हो गईं। मालवेयर अटैक का पता चलते ही सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने एहतियात के तौर पर प्रभावित वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। कई घंटे की तकनीकी मशक्कत के बाद बैकअप सिस्टम के माध्यम से अधिकांश वेबसाइटों का संचालन बहाल कर दिया गया, जबकि समाचार लिखे जाने तक सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी थी।

आईटीडीए के अनुसार, शनिवार को अचानक संदिग्ध मालवेयर गतिविधि सामने आने के बाद साइबर सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई। प्रारंभिक जांच में इसे मालवेयर आधारित साइबर हमला माना गया। अधिकारियों का कहना है कि हमले के स्रोत की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका रूस से जुड़े मालवेयर की जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया गया कि वर्ष 2024 में हुए बड़े साइबर हमले के बाद राज्य के डाटा सेंटर में वेबसाइटों का नियमित बैकअप रखने की व्यवस्था की गई थी। इसी कारण इस बार बैकअप की मदद से अधिकांश वेबसाइटों को कुछ ही घंटों में दोबारा चालू कर दिया गया।

इन विभागों की वेबसाइटें हुईं प्रभावित

  • मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएम रिलीफ फंड)
  • लोक निर्माण विभाग (PWD)
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (UREDA)
  • राज्य कर विभाग
  • ईएसआईसी
  • परिवहन विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • अन्य संबंधित विभागों की वेबसाइटें

2024 में भी हुआ था बड़ा साइबर हमला
अक्तूबर 2024 में उत्तराखंड अब तक के सबसे बड़े साइबर हमले का सामना कर चुका है। उस समय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित लगभग 90 सरकारी वेबसाइटें कई दिनों तक ठप हो गई थीं। लंबे प्रयासों के बाद आईटीडीए ने सेवाओं को बहाल किया था। अधिकारियों का मानना है कि उसी घटना के बाद मजबूत किए गए साइबर सुरक्षा उपायों के कारण इस बार संभावित बड़े नुकसान को टालने में सफलता मिली।

आईटीडीए के जीएम (साइबर सिक्योरिटी) अमित जोशी ने बताया कि मालवेयर की पहचान कर उसे निष्क्रिय किया गया और वेबसाइटों का संचालन सामान्य कर दिया गया है। वहीं, आईटीडीए के निदेशक आलोक पांडे ने कहा कि कुछ विभागों की वेबसाइटों पर मालवेयर अटैक की पुष्टि हुई थी, जिसे तकनीकी टीम ने शीघ्र ही दूर कर दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.