देहरादून : उत्तराखंड में साईबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून के अधोईवाला में सामने आया है। महिला डाॅक्टर के पास इलाज कराने जाती थी। इस दौरान डॉक्टर ने महिला के नंबर से अपने मोबाइल में पेटीएम अकाउंट बना दिया। डॉक्टर तब तक महिला के खाते से खरीदारी करता रहा, जब तक महिला का खाता खाली नहीं हो गया। महिला की मानें तो उनके खाते में एक लाख रुपये से ज्यादा थे। मामले में रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत कुशुम डबराल निवासी अधोईवाला ने दर्ज कराई है।
एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि उनके घर डॉ. अनुराग सिंह का आना जाना था। बीते दिनों महिला खाते से पैसे निकालने गई तो पता चला कि उनका खाता तो खाली हो चुका है। जबकि, उनके खाते में एक लाख रुपये थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत। जांच में पता चला कि यह पैसा डॉ. अनुराग सिंह ने अपने मोबाइल में पेटीएम चलाकर खर्च किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Discussion about this post